Bihar

देश के सबसे बड़े गोल्ड लूटकांड के आरोपी की हत्या: हाजीपुर में बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी 7 गोलियां

हाजीपुर में देश के सबसे बड़े गोल्ड लूट केस के आरोपी युसूफ कौशल उर्फ हनी राज की हत्या कर दी गई। गैंगवार में बदमाशों ने हनी राज का पीछा कर उसे ताबड़तोड़ 7 गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

वीडियो में दिख रहा है कि हनी राज पैदल जा रहा था, तभी दो बाइक से 4 बदमाश पहुंचते हैं। उनके हाथ में गन है। उन्हें देखते ही वो भागता है, बाइक छोड़कर अपराधी उसका पीछा करते हैं। बदमाशों ने आरएन कॉलेज के सामने उस पर फायरिंग कर देते हैं।

बाग दुल्हन निवासी नियाज कौशल का बेटा युसूफ कौशल उर्फ हनी राज 55 किलो गोल्ड लूट केस में आरोपी था। वह 6 महीने पहले ही जेल से छूट कर घर आया था। हनी राज की बहन ने बताया कि उसने फोन कर कहा था कि घर आ रहा हूं, खाना खाने के लिए। लेकिन वो नहीं आया। बाद में उसके दोस्त पवन का कॉल आया।

उसने बताया कि तुम्हारे भाई को गोली लगी है। परिजन ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है।

दौड़ाकर हनी राज को मारी गोली

सीसीटीवी में दिख रहा युवक पैदल चल रहा था। इसी दौरान दो बाइक से आए 4 लोगों ने पीछे से वार किया। इस दौरान युवक ने भागने की कोशिश की। सामने दीवार होने की वजह से उसे चारों बदमाशों ने पकड़ लिया। इस दौरान उसको ताबड़तोड़ 7 गोलियां मार दी। उसकी पीठ पर 4-5 गोलियां लगी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। दोस्त ने इलाज के लिए युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद परिजन को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

देश के सबसे बड़े गोल्ड लूट केस में था आरोपी

बता दें कि हाजीपुर में 23 नवंबर 2019 को मुथूट फाइनेंस कंपनी से सोने की लूट हुई थी। 8 बदमाशों ने 55 किलो सोने की लूट की थी। उस वक्त लूटे गए सोने की कीमत 20 करोड़ थी।

3 साल में केस के दूसरे आरोपी की हत्या

गोल्ड लूट के इस केस में राज हनी दूसरा आरोपी है जिसकी हत्या हुई है। इससे पहले 3 जनवरी 2020 को हाजीपुर जेल के अंदर ही मनीष कुमार को गोली मारी गईं थी। मनीष भी इस केस के 5 आरोपियों में एक था। उसके सिर में गोली मारी गई थी।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि हनीराज 6 महीने पहले ही जेल से निकल कर बाहर आया था। यह गोल्ड लोन मुथूट फाइनेंस कंपनी से 55 किलो सोना लूट मामले में शामिल था।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

33 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago