Bihar

गांधी मैदान से पटना जंक्शन तक 1.54 KM का बनेगा अंडरग्रांड टनल, शुरू होने वाली है खुदाई

गांधी मैदान से पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन के लिए जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा. इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं. पीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि नवंबर महीने से अंडर ग्राउंड टनल की खुदाई शुरू हो जाएगी. फ़िलहाल सभी मशीनों की एलाइनमेंट की जा रही हैं, इस बाबत कई मशीनों को बाहर से मंगवाया गया है.

बता दें कि पटना मेट्रो दो और नई टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को एसेंबल कर चुका है. इन दोनों मशीन से गांधी मैदान स्टेशन से खुदाई प्रारंभ होगी जो आकाशवाणी होते हुए पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन तक 1.54 किमी लंबी खुदाई करेगा.

गांधी मैदान के गेट नंबर-05 के पास दोनों मशीनों की विशेषज्ञों द्वारा एसेंबलिंग की जा रही है. गांधी मैदान और पटना जंक्शन के पास शाफ्ट का निर्माण भी किया जा रहा है. दोनों ही टीबीएम को गांधी मैदान स्टेशन के शाफ्ट में डाला जाएगा. पटना स्टेशन से निकलने वाली दोनों टीबीएम से ही मोइनुल हक स्टेडियम और राजेंद्र नगर स्टेशन होते हुए मलाही पकड़ी तक खुदाई होगी. जो मलाही पकड़ी स्टेशन के पहले एलिवेटेड स्ट्रक्चर से जुड़ जाएगा.

इन दोनों टीबीएम को मोइनुल हक स्टेडियम के दूसरे छोर पर बन रहे शाफ्ट में उतारा जाएगा, इसके लिए शाफ्ट का निर्माण जोर-शोर से किया जा रहा है.बता दें कि दोनों मशीनें आकाशवाणी के नीचे से खोदाई करते हुए पटना जंक्शन तक पहुंचेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

4 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago