Bihar

बिहार: बेटा चाहिए तो अपनी बेटियों से रेप करो, बाप और तांत्रिक को उम्रकैद, मां और चाची को 20 साल की सजा

बिहार के बक्सर से एक बाप के महापाप की खबर आई है। पापी पिता तांत्रिक के बाद आवे में आकर अपनी ही बेटियों को हवस का शिकार बनाता रहा। बेटियों के साथ दुष्कर्म में मां और चाची भी पिता का साथ देती रही। बक्सर कोर्ट ने 10 सालों तक दो बेटियों से रेप करने वाले पिता और तांत्रिक को उम्र कैद की सजा सुनाई है। वहीं मां और चाची को 20 साल के लिए भेज दिया है। जिले की पॉक्सो कोर्ट ने किया सजा सुनाई है।

इस कांड में पुलिस द्वारा दायर की गई चार्ज शीट के मुताबिक पिता की दरिंदगी शिकार बनी दोनों नाबालिग बहनों के साथ 2012 में सबसे पहले रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया गया है कि आरोपी की दो बेटियां थीं और उसे बेटा नहीं हो रहा था। उसने स्थानीय तांत्रिक अजय कुमार से संपर्क किया। तांत्रिक ने आरोपी को बहकाया कि बेटा चाहते हो तो अपनी बेटियों के साथ शारीरिक संबंध बनाओ। तांत्रिक की बातों में आकर आरोपी ने 2012 में दोनों नाबालिग बेटियों के साथ रेप किया। इस कांड के लिए आरोपी की पत्नी यानि पीड़ित लड़कियों की मां ने उकसाया। इस काम में पीड़िता की चाची ने भी आरोपी का साथ दिया और बच्चियों डांटा।

चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि कुछ दिनों के बाद आरोपी की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। उसके बाद तांत्रिक ने फिर से पिता को बताया कि बेटे की जान को खतरा है। उसे सुरक्षित बचाने के लिए बेटियों के साथ फिर शारीरिक संबंध बनाना होगा। पिता उसके बहकावे में में आ गया। उसके बाद दोनों ने दोनों लड़कियों के साथ रेप किया। बेटे की जान को खतरा बताकर तांत्रिक लगातार लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। उसके साथ-साथ बाप भी बेटियों के साथ महापाप करता रहा।

10 साल बाद 2022 में बेटियों ने हिम्मत जुटा कर पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज करने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। लगभग 1 साल की सुनवाई के बाद मंगलवार को पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मनकामेश्वर प्रसाद चौबे ने सभी आरोपियों को सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पिता और तांत्रिक को उम्र कैद के साथ 25-25 हजार का जुर्माना लगाया है। वहीं मां और चाची को 20 साल के लिए जेल भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

7 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago