Categories: BiharNEWS

बीजेपी सांसद पर लाठीचार्ज मामले में बिहार DGP समेत 7 अधिकारी दिल्ली तलब, लोकसभा समिति ने भेजा समन

बीते 13 जुलाई को पटना में हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर हुए लाठीचार्ज मामले में लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने बिहार के डीजीपी सहित सात अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है। भाजपा सांसद की ओर से दिए गए आवेदन के बाद विशेषाधिकार समिति ने सातों अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि 13 जुलाई को शिक्षक के मुद्दे पर पटना में भाजपा ने प्रदर्शन किया था। उस प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर लाठीचार्ज किया गया था। लाठीचार्ज में भाजपा सांसद गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विशेषाधिकार समिति को नोटिस दिया था, जिसके आलोक में विशेषाधिकार समिति ने लाठीचार्ज की घटना से संबंधित अधिकारियों को 21 सितम्बर को तीन बजे समिति के समक्ष उपस्थित होने को कहा है। सांसद ने प्रोटोकॉल मानदंडों के उल्लंघन की शिकायत 20 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष से की थी।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक सूचना पत्र में कहा गया कि विशेषाधिकार समिति की बैठक 21 सितंबर को होनी है। जिन अधिकारियों को दिल्ली बुलाया गया है उसमें पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, पटना के डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, एसओ पटना सिटी वैभव शर्मा, एएसपी काम्या मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक और पटना सेंट्रल सदर के अनुमंडल पदाधिकारी खांडेकर श्रीकांत कुंडलिक शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

13 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

22 घंटे ago