Bihar

G-20 समारोह में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए नीतीश कुमार,राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी करेंगे शिरकत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी-20 मीटिंग में शामिल होने के लिए पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आमंत्रण पर सीएम रात्रिभोज में भी शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री आज पटना से विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए है. इस दौरान उनके साथ मंत्री संजय झा भी साथ गए है. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में आयोजित जी20 डिनर में दो पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी दलों के कुछ मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे. जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा इस रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे. जबकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भोज में शामिल होने की संभावना जताई गई है. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए है.

रात्रिभोज में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

जी- 20 सम्मेलन के मद्देनजर नौ सितंबर को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से न्योता भेजा गया था. इसके बाद नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे है. शनिवार को सीएम दिल्ली के दौरे पर रहेंगे. जी- 20 शिखर सम्मेलन के दौरान ही राष्ट्रपति की मेजबानी में डिनर का आयोजन किया गया है. इसमें सीएम शामिल होंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस रात्रिभोज में शामिल होंगे. इसलिए प्रधानमंत्री और बिहार के सीएम की मुलाकात की संभावना जताई जा रही है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी रात्रिभोज में शामिल होंगे. उनके करीबी सहयोगियों की ओर से इस बात की पुष्टी की गई थी. मालूम हो कि राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को जी- 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में रात्रिभोज की मेजबानी करने जा रही है.

जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर 9 सितंबर को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को राष्ट्रपति ने आमंत्रित किया. इसके बाद ही नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हुए है. बताया जा रहा है कि शनिवार को रात्रि भोज में शामिल होने के बाद सीएम का रविवार को पटना वापस लौटने का कार्यक्रम है. बताया जा रहा है कि इस भोज में कांग्रेस शासित कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी इस भोज में शामिल नहीं होंगे.

सीएम ममता बनर्जी भी रात्रिभोज में होंगी शामिल

वहीं, तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी इस रात्रिभोज में शामिल होंगी. वह यहां विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगी. यह भी संभावना जताई जा रही है कि ममता बनर्जी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी मुलाकात कर सकती है. इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जी-20 के डिनर में शामिल होने जा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

3 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

13 घंटे ago