Bihar

दिवाली-छठ पर बिहार की ट्रेनें अभी से फुल, कंफर्म तो छोड़िए वेटिंग टिकट तक नहीं… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

दिवाली और छठ पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों से बिहार आना मुश्किल भरा होगा। इसकी वजह लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट की बुकिंग की भारी मारामारी है। 10 नवंबर से 18 नवंबर 2023 के बीच पटना आने वाली अधिकतर महत्वपूर्ण ट्रेनों में कंफर्म टिकट तो छोड़िए, वेटिंग टिकट भी नसीब नहीं है। कई ट्रेनों के वेटिंग टिकट का भी कोटा फुल हो गया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि अधिकतर ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में दूसरे राज्यों में काम करने वाले बिहारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं, उन्हें इस बार त्योहार पर घर आने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

10 नवंबर को नई दिल्ली-पटना तेजस राजधानी और नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की सेकंड एसी और फर्स्ट एसी में टिकटों की बुकिंग बंद है। 10 नवंबर को तेजस में थर्ड एसी 363 वेटिंग है, जबकि संपूर्ण क्रांति में 298 वेटिंग है। 11, 14, 16 और 17 नवंबर को तेजस में सेकंड एसी में रिग्रेट है। फर्स्ट एसी में इन ट्रेन में 10 नवंबर के अलावा, 11 नवंबर , 14 नवंबर, 15 नवंबर और 17 नवंबर को भी बुकिंग बंद है। 10 नवंबर को संपूर्ण क्रांति के स्लीपर में 267 वेटिंग है। 10 से 18 नवंबर के बीच कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं।

मगध, श्रमजीवी और विक्रमशिला एक्सप्रेस में भारी वेटिंग लिस्ट

ऐसा नहीं कि दिल्ली-पटना रूट पर सिर्फ तेजस और संपूर्ण क्रांति ट्रेन का ही बुरा हाल है। मगध, श्रमजीवी और विक्रमशिला एक्सप्रेस में भी भारी वेटिंग लिस्ट है। 10 नवंबर को मगध एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी में 20, सेकेंड एसी में 77, थर्ड एसी में 174 और स्लीपर में 187 वेटिंग है। इस ट्रेन में 10 से 18 नवंबर के बीच केवल फर्स्ट एसी में दो टिकट उपलब्ध हैं। श्रमजीवी एक्सप्रेस में दस नवंबर को फर्स्ट एसी में 13 वेटिंग, सेकेंड एसी में 92 वेटिंग, थ्री एसी में 193 वेटिंग, स्लीपर में 309 वेटिंग है। इस ट्रेन में 13 और 14 नवंबर को स्लीपर में बुकिंग बंद हो गई है।

पाटलिपुत्र, सुविधा और संघमित्रा में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा

10 नवंबर को पाटिलपुत्र एक्सप्रेस में टू एसी, थ्री एसी और स्लीपर में वेटिंग टिकट भी मिलना बंद हो गया है। 13 और 14 नवंबर को भी स्लीपर में टिकट नहीं है। टू एसी में 13 और 15 को रिग्रेट है। 82356 सुविधा एक्सप्रेस में स्लीपर में रिग्रेट है। यानी स्लीपर में मुबई से पटना के लिए वेटिंग नहीं मिल रही है। बेंगलुरु से पटना आने के क्रम में दस नवंबर को संघमित्रा एक्सप्रेस की सेकंड एसी में वेटिंग टिकट मिलना भी बंद हो गया है। इस ट्रेन में दस नवंबर को स्लीपर में 288 वेटिंग, थ्री एसी में 199 वेटिंग है। इस ट्रेन में 13, 14, 15 को भी स्लीपर में जबकि 13 और 14 को थ्री एसी में रिग्रेट है। यानी अभी से ही इन तिथियों में इस ट्रेन में वेटिंग टिकट भी नहीं ले सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

8 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

9 घंटे ago