Bihar

बिहार: दो पतियों को छोड़ा, तीसरे को मार डाला, फिर चौथी बार दुल्हन बनने जा रही थी महिला, ऐसे खुला राज

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी सुभाष प्रजापति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले का पर्दाफाश किया है। छानबीन में पता चला कि सुभाष की हत्या उसकी पत्नी ने मां-पिता के साथ मिल गला दबाकर की थी और शव को खेत में फेंक दिया था।

महिला और उसके मां-पिता ने सख्ती से पूछताछ के बाद घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। डीएसपी फुलवारीशरीफ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि सुभाष की पत्नी अजमेरी ने पहली शादी भुसौला दानापुर के युवक से की थी।

शराब का आदी था पति

उन्होंने बताया कि दूसरी बरेली व तीसरी बदायूं निवासी सुभाष प्रजापति से की थी। शादी के बाद वह एक साल ससुराल में रही और फिर पति सुभाष के साथ भुसौला दानापुर में रहने लगी। सुभाष शराब का आदी था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

पत्नी का चल रहा था दूसरे युवक के साथ अफेयर

डीएसपी ने आगे बताया कि इस बीच उसकी पत्नी अजमेरी का एक दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे विवाह करना चाह रही थी। इसकी जानकारी सुभाष को हुई तो वह विरोध करने लगा। वारदात के दिन वह शराब के नशे में घर पहुंचा और इस बात का विरोध करने लगा।

इससे आक्रोशित पत्नी अजमेरी, सास अखतरी और ससुर अलाउद्दीन ने मिलकर सुभाष को रस्सी से गला घोंटकर मार डाला और शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में पत्नी, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago