Bihar

सरकारी बाबू ही उड़ा रहे कानून की धज्जियां! पटना सिविल सर्जन ऑफिस में कर रहे थे शराब पार्टी, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पटना सिविल सर्जन ऑफिस में स्टाफ रूम में शराब पार्टी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो कर्मियों को पकड़ा है. दरअसल गर्दनीबाग थाने से चंद कदम की दूरी पर पटना सिविल सर्जन कार्यालय स्थित है. यहां स्टाफ रूम में स्वास्थ्य कर्मी शनिवार की रात जाम टकरा रहे थे.

मिली जानकारी के अनुसार करीब 5 से 6 लोग शराब पी रहे थे. इस बीच किसी ने पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तब भनक लगते ही तीन-चार लोग पीछे की दीवार से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने कौशलेंद्र और उपेंद्र को मौके पर ही पकड़ लिया. दोनों को वहां से गर्दनीबाग थाना लाया गया फिर दोनों की ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गई.

पटना पुलिस के अनुसार जांच में कौशलेंद्र के शराब पीने की पुष्टि हुई है. वह अपने को स्वास्थ्य कर्मी बता रहा है. वहीं जांच में उपेंद्र के शराब पीने की पुष्टि नहीं होने पर उसे छोड़ने की तैयारी की जा रही है. मौके से शराब बरामद नहीं की गई है. हालांकि पुलिस ने पुलिस ने कौशलेंद्र और उपेंद्र से तीन-चार लोग जो भाग गए हैं उनके बारे में पूछताछ की. दोनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि वह उन्हें नहीं जानते हैं.

हालांकि पुलिस को दोनों की बातों पर यकीन नहीं हो रहा है. पुलिस ने दोनों के पास से बरामद मोबाइल को खंगालने में जुटी हुई है. पुलिस अधिकारियों की माने तो नाम और पता की जानकारी मिलने के बाद फरार हो गए लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. उधर अचानक पुलिस की छापेमारी से सिविल सर्जन कार्यालय में हड़कंप मच गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago