Bihar

बीपीएससी 69वीं की प्रीलिम्स परीक्षा आज, 270412 अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा आज यानी शनिवार को प्रदेश के 488 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा के लिए 270412 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

बीपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा :

परीक्षा दिन के 12:00 से 2:00 के बीच आयोजित की जा रही है. बिहार लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त फोटोकॉपी लेकर परीक्षा केंद्र पर आना है. प्रवेश पत्र के अतिरिक्त फोटोकॉपी पर वीक्षक हस्ताक्षर करेंगे और हर हाल में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर 11:00 बजे तक प्रवेश कर जाना है.

ढाई घंटा पहले पहुंच जाएं अभ्यर्थी :

बीपीएससी ने छात्रों से अपील की है कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटा पहले पहुंच जाएं ताकि अभ्यर्थियों के चेहरे की जांच हो सके. फेस वेरिफिकेशन के बाद बायोमेट्रिक से अभ्यर्थियों का अटेंडेंस बनेगा. आयोग ने अभ्यर्थियों से यह भी अपील की है कि अपने ओएमआर शीट पर उत्तर के अलावा कहीं भी अतिरिक्त निशान नहीं देंगे. अगर कोई ऐसा करते हैं तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.

CCTV से निगरानी, जैमर की व्यवस्था :

प्रत्येक परीक्षा कक्ष एवं प्रवेश द्वारा पर CCTV कैमरा लगाया गया है. जिसकी मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय एवं आयोग के मुख्यालय के कंट्रोल रूम से लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा की जायेगी. प्रत्येक 24 केन्द्र के लिए जिला मुख्यालय कंट्रोल रूम में एक प्रोटेक्टर रहेंगे. परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों के लिए जैमर की व्यवस्था की गयी है.

अफवाह उड़ाने मिलेगी बड़ी सजा :

सील्ड स्टील बॉक्स परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूप में CCTV के निगरानी में निर्धारित परीक्षा कक्ष में रखा जायेगा. सील्ड स्टील बॉक्स को प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और केन्द्राधीक्षक की उपस्थिति में विडियोग्राफी कराते हुए अभ्यर्थी के समक्ष खोला जायेगा. आयोग ने कहा है कि यदि कोई परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर जाता है अथवा कोई परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का अफवाह उड़ाते हैं तो उन्हें 3 साल के लिए निलंबित करके उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago