समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बीते तीन दिनों से भीषण गर्मी से लोग परेशान है। हालांकि तीन दिन तक लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन बारिश थमने के बाद पुन: तेज धूप निकलने से गर्मी लोगों को सताने लगी है। भीषण गर्मी से पशुपालक भी परेशान हैं। दुधारू पशु ने दूध देना कम कर दिया है।
मौसमविदों के अनुसार नमी के प्रसार के बीच तापमान बढ़ने से स्थानीय प्रभावों से छोटे छोटे बादल बने थे जिसकी वजह से आंशिक बारिश हुई। राज्य के कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार जा सकता है। हालांकि अगले एक हफ्ते में फिर से बादल सक्रिय होंगे और बारिश की संभावना बढ़ेगी। बारिश थमने के बाद तापमान में वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। धूप में काफी गरमाहट रही। आसमान में हल्के बादल रहने से काफी उमस महसूस हुई। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में तापमान में वृद्धि के संकेत दिए है। वैसे तापमान में वृद्धि होगी। जिससे अधिक गर्मी महसूस होगी।
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…