Bihar

बिहार पुलिस में होने जा रही बंपर बहाली, 24269 पदों पर होगी भर्ती, ADG ने बताया कब जारी होगा रोस्टर?

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

बिहार पुलिस में इस साल 21391 सिपाही और 1288 दरोगा के पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू होने के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने अगले साल यानि 2024 में 24269 पदों पर बहाली को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस मुख्यालय ने इन पदों को विमुक्त करने के लिए गृह विभाग से स्वीकृति मांगी है. गृह विभाग के बाद वित्त विभाग की मंजूरी मिलते ही अगले साल रोस्टर तैयार कर इन पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. शुक्रवार को इस बात की जानकारी बिहार पुलिस के एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी.

किस पद पर कितनी रिक्ति

जेएस गंगवार ने बताया कि कुल चिह्नित 24269 पदों में 19469 पद सिपाही एवं समकक्ष, 2800 पद सिपाही चालक एवं 2000 पद दरोगा एवं समकक्ष के होंगे. एडीजी (मुख्यालय) ने पुलिस अभ्यर्थियों से अपील की है कि वर्तमान परीक्षा के लिए आवेदन भरने में छूटे या असफल रहने वाले छात्र-छात्राओं को निराश होने की जरूरत नहीं है. उनको पुन: बहाली प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा.

इस साल सृजित 75543 पदों का हिस्सा

एडीजी मुख्यालय ने बताया कि सूबे की बढ़ती जनसंख्या और डायल 112 की आवश्यकता को देखते हुए गृह विभाग ने इस साल बिहार पुलिस के लिए 75543 पदों का सृजन किया था. इनमें डायल 112 के प्रथम चरण के 7808 पदों तथा द्वितीय चरण के 19288 पदों पर नियुक्ति प्रक्रियाधीन है. जनसंख्या आधारित सीधी नियुक्ति के 49447 पदों में 24269 पदों पर बहाली हेतु पद विमुक्ति के संबंध में गृह विभाग से अनुरोध किया गया है. सृजित पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने से पहले गृह विभाग एवं वित्त विभाग की सहमति व अनुमोदन प्राप्त कर वर्ष वार नियुक्तियां विमुक्त करने की व्यवस्था बनायी गयी है.

1275 दरोगा बहाली का विज्ञापन अक्तूबर पहले हफ्ते में

एडीजी ने बताया कि कुल सृजित पदों के विरुद्ध अब तक 21391 सिपाही का विज्ञापन निकाला जा चुका है. इसकी लिखित परीक्षा एक अक्तूबर, सात अक्तूबर और 15 अक्तूबर को प्रस्तावित है. नवंबर तक लिखित परीक्षा का परिणाम आने के बाद नवंबर-दिसंबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा लेकर 26 जनवरी 2024 तक नियुक्ति पत्र दिये जाने का लक्ष्य है. इसी तरह, 1275 दरोगा की बहाली को लेकर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को अनुशंसा भेजी गयी है. पुन: आयोग की पृच्छा का समाधान भी कर दिया गया है. अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में बहाली का विज्ञापन निर्गत कर दिये जाने की संभावना है.

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिलों को किया गया अलर्ट

जेएस गंगवार ने बताया कि रविवार को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है. अब तक तीन जिलों में सॉल्वर गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को पकड़ा गया है. इस कार्रवाई में कई तकनीकी उपकरण भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस ने कई सॉल्वर गैंग को किया गिरफ्तार

बता दें कि सहरसा, बेगूसराय और छपरा में पुलिस ने छापेमारी कर कई सॉल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से वॉकी-टॉकी, एंटी जैमर, ब्लूटूथ जैसे कई तकनीकी डिवाइस मिले हैं. इन गिरोह के लोगों के कई अभ्यर्थियों से परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के लिए लाखों रुपये एडवांस ले लिए थे. पुलिस इन गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

41 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

10 घंटे ago