Bihar

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड Link जारी, रात 12 बजे से करें डाउनलोड

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हुआ। आज रात 12 बजे से बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थी अपने अपने एडमिट कार्ड सीएसबीसी आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा 12 सितंबर के दिन ही अभ्यर्थीवार परीक्षा केंद्रों की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। आवंटित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ई-एडमिट कार्ड के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे-मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा आधार कार्ड भी दिखाना करना होगा । यदि ई-एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है या उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी परीक्षा स्थल पर अपने साथ आवेदन-पत्र के समरूप 2 (दो) फोटोग्राफ (दो माह के भीतर का खिंचा हुआ) भी लाऐंगे ।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परीक्षा 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो-दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।

जो अभ्यर्थी किसी वजह से वेबसाइट से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, वे 26.09.2023 एवं 27.09.2023 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के बैक हार्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के निकट), पटना 800001 स्थित कार्यालय से डुप्लिकेट ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं । ऐसे अभ्यर्थी अपने आवेदन-पत्र की पावती की फोटोकॉपी एवं एक वैध फोटोयुक्त पहचान-पत्र के साथ केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के उपरोक्त कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अपने खर्च पर डुप्लिकेट ई-प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा केंद्र 12 सितंबर से ही

अनुक्रमांकवार परीक्षा केन्द्रों की सूची दिनांक 12.09.2023 से पर्षद की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी । उम्मीदवार सुनिश्चित हो लें कि डाउनलोड किया गया ई-प्रवेश-पत्र उसके अनुरूप है। अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि अपने प्रवेश-पत्र को परीक्षा के बाद भी सुरक्षित रखें, क्योंकि बाद के चरणों में चयन पर्षद द्वारा इसकी मांग की जा सकती है।

लिखित परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिका (ओएमआर शीट) का प्रतिरूप अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सीएसबीसी की वेबसाइट पर दिया जा रहा है।  आमतौर पर बहुत से अभ्यर्थी ओएमआर शीट पर रोल नम्बर, प्रश्न पुस्तिका नम्बर, अनुच्छेद लेखन तथा हस्ताक्षर की डिटेल्स भरने में गलती कर देते हैं जिस कारण अभ्यर्थिता रद्द हो जाती है एवं उनकी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाता है। इन गलतियों का बचाव के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि लिखित परीक्षा के पहले वेबसाइट पर दिये गये लिखित परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देषों का अध्ययन कर लें एवं उत्तर पुस्तिका के प्रतिरूप पर पूर्वाभ्यास कर लें, ताकि उपरोक्त त्रुटियों से बचाव हो सके और आपकी उत्तर पुस्तिका अमान्य न हो।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

2 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

6 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

10 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

18 घंटे ago