Bihar

बिहार में एक और पुल ढहा; भारी बारिश में 8 पिलर धंसे, आवागमन बाधित, दर्जनों गांव प्रभावित… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में एक और पुल भारी बारिश के चलते धंस गया। जिससे पुल पर यातायात पूरी तरह थम गया। जमुई जिले के काजवे प्रखंड में बरनार नदी में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में सोनो – चुरहैत घाट पर बना काजवे पुल के 7 – 8 पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे पुल नीचे की ओर धंस गया है, और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। काजवे प्रखंड के पश्चिमी भाग चरकापत्थर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव की लाइफ लाइन माना जाता है।

इस काजवे पुल के क्षतिग्रस्त होने से प्रखंड की आधी आबादी का आवागमन प्रभावित हो गया है। हालांकि बरनार नदी के अन्य घाटों पर भी पुल का नवनिर्माण किया गया है। लेकिन सबसे ज्यादा उपयोगी और व्यस्त पुल यही था। शुक्रवार देर शाम जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना मिली सीओ राजेश कुमार और एसएचओ चितरंजन कुमार मौके पर पहुंच कर सुरक्षा के मद्देनजर पुल के दोनों ओर बेरिकेटिंग कर पुल पर आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

शानिवर सुबह होते ही काजवे क्षतिग्रस्त होने की सूचना आग की तरह फैल गई। और लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षतिग्रस्त पुल पर ही सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। वो भी तब जब पुल नदी में धंसा हुआ था। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। आवागमन ठप होने के कारण कई गांव के लोगों का शहर से संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुल की मरम्मत की जरूरत थी, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। इससे पहले बिहार में खगड़िया-अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच 1700 करोड़ से ज्यादा की लागत से बना रहा पुल नदी में समा गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

2 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

12 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

12 घंटे ago