Bihar

बिहार: बांका का एक्जीक्यूटिव इंजीनियर 8 साल में बना करोड़पति, छापा पड़ा तो काली कमाई का सच ऐसे आया सामने..

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बांका में बिजली विभाग में कार्यरत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के कई ठिकानों पर गुरुवार को एसवीयू ने छापेमारी की. इस दौरान इंजीनियर की काली कमाई का सच सामने आ गया. बिजली कंपनी के बांका विद्युत आपूर्ति डिवीजन में तैनात कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता ने अपने मात्र आठ वर्षों के कार्यकाल में आय से करीब चार गुनी अधिक संपत्ति बनायी है. इस अवधि में सरकारी कार्य से वेतन के रूप में उनको लगभग 66 लाख रुपये मिले, जबकि विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने उनके ठिकानों पर की गयी छापेमारी में कुल सात करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति बरामदगी की है.

एसवीयू के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध 1.03 करोड़ रुपये आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की गयी थी. लेकिन, जांच में आय से अधिक करीब चार गुणा अधिक संपत्ति पायी गयी है. जांच अब भी जारी है. एसवीयू ने जांच के दौरान रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात उनके ससुर की भूमिका को भी संदिग्ध पाया है. अभियुक्त की 2014 में विद्युत सहायक अभियंता के पद पर नियुक्ति हुई थी. उनकी पत्नी ने भी कुछ वर्ष पहले ही बैंक में तृतीय श्रेणी कर्मी के रूप में योगदान दिया है.

छापेमारी में क्या मिला?

एसवीयू ने बताया कि संजीव गुप्ता व उनकी पत्नी के नाम पर दो लॉकर, 10 बैंक खाता और बैंक एफडी है. उनकी नाबालिग पुत्री के नाम पर भी तीन लाख का एफडी है. अभियंता के पास कई एलआइसी पॉलिसी व जमीन डीड के पेपर भी मिले हैं, जिस पर विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है. उनकी सूबे से बाहर भी आय से अधिक संपत्ति होने की संभावना जतायी गयी है. एसवीयू की पांच टीमों ने गुरुवार को अभियंता के बांका स्थित कार्यालय व सरकारी आवास, भागलपुर के बाबरगंज स्थित आवासीय मकान, पूर्णिया के के नगर स्थित गांव और दानापुर (पटना) के सगुना मोड़ आरके पुरम स्थित फ्लैट पर एक साथ छापेमारी की.

इसमें उनके पास 40 लाख रुपये नकद, दस से अधिक बैंक खाते-एफडी में उनके व पत्नी के नाम पर 30 लाख से अधिक का निवेश, 15 लाख रुपये की क्रेटा गाड़ी मिली है. लाखों रुपये के जेवरात का अलग से मूल्यांकन हो रहा है. अभियंता के दानापुर स्थित फ्लैट की कीमत 35 लाख बतायी गयी है, जो कि पूर्ण रूप से सुसज्जित एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस है. उनका भागलपुर में 35 लाख का तीन मंजिला मकान और 30 लाख रुपये का गोदाम है. पूर्णिया में भी फ्लैट है. इसके अलावा नौ ऐसे भूखंडों की जानकारी मिली है, जिनकी कीमत चार करोड़ रुपये से अधिक बतायी गयी है. एसवीयू ने तलाशी के दौरान पाया कि अभियंता नशे के भी आदी हैं.

2022 में संजीव गुप्ता ने दिया योगदान

गत 6 मार्च 2022 को संजीव कुमार गुप्ता ने बांका विद्युत प्रमंडल शाखा कार्यालय में कार्यपालक अभियंता के पद अपना योगदान दिया था. इसके पूर्व प्रकाश झा बांका में कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत थे. संजीव ने योगदान देने के बाद कुछ दिन तक भागलपुर से बांका प्रतिदिन आना-जाना किया करते थे. विद्युत कार्यालय परिसर स्थित सरकारी आवास का रंग-रोगन का कार्य पूरा कराने के बाद वे सरकारी आवास में रहने लगे. विभागीय सूत्री से मिली जानकारी के अनुसार वे अपने सरकारी आवास में अकेले रहते थे. जबकि खाना बनाने के लिए कार्यालय में चौकीदार के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति को रखा था. जो दिन में चौकीदार का ड्यूटी पूरा करने के बाद उनके आवास पर खाना आदि बनाने व बाजार से सामान लाने का काम किया करते है.

बांका में अबतक की सबसे लंबी छापेमारी, ऐसे खुलने लगी काले कारनामे की पोल

पटना की छह सदस्यीय विजिलेंस टीम द्वारा साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी बांका प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के बांका स्थित सरकारी आवास पर पहुंची . इस दौरान छापेमारी कर नगदी सहित कई कागजात आदि को जब्त किया गया. इसके साथ कार्यपालक अभियंता को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ ले गयी. सुबह से दोपहर तक बिजली ऑफिस परिसर में छापेमारी होता देखकर अफरा-तफरी का माहौल रहा. छापेमारी का यह अभियान साढ़े चार घंटे तक चला. अब तक की ये सबसे लंबी छापेमारी बांका में थी. कार्यपालक अभियंता की गिरफ्तारी के बाद उनके काले कारनामे की पोल भी खुल

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago