Bihar

अब दफ्तर जाए बिना एसपी से लगाएं अर्जी, रोजाना एक घंटे फेसबुक पर लाइव रहेंगे पुलिस अफसर… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

अगर आप पुलिस अधीक्षक यानी अपने जिले के एसपी के सामने शिकायत या कोई अन्य अर्जी लगाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको उनके दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। बिहार में एसपी अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और फेसबुक लाइव के माध्यम से भी पीड़ितों की शिकायत सुनेंगे। इसके लिए दोपहर 12 से एक बजे तक का समय निर्धारित रहेगा।

फिलहाल पटना, समस्तीपुर सहित सात जिलों दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, कटिहार और गोपालगंज में ट्रायल के तौर पर यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक महीने के ट्रायल के बाद तकनीकी माध्यम से जन शिकायत सुने जाने एवं इसके निबटारे की पूरी प्रणाली तैयार की जाएगी।

शुक्रवार को बिहार पुलिस के एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि वर्तमान में जनशिकायतों की सुनवाई को लेकर जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित है। इसमें दोपहर 12 से 1 बजे तक तकनीकी माध्यम से जन शिकायत सुनी जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि सुदूर क्षेत्रों से जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाने वाले आवेदक भी अपनी शिकायतें वरीय पदाधिकारी तक पहुंचा सकेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए थाना या अंचल स्तर पर व्यवस्था की जाएगी। संबंधित व्यक्ति थाने पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएंगे, जहां से उनको वाट्सअप या मैसेज के माध्यम से टाइम स्लॉट दिया जाएगा। इस टाइम स्लॉट पर वे संबंधित जगह पर मौजूद रहकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसपी के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे। जिला पुलिस के आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर प्रतिदिन दोपहर 12 से एक बजे तक फेसबुक लाइव कार्यक्रम चलेगा। इसमें आम लोग चैट के माध्यम से भी अपनी बात रखेंगे।

पटना के सिटी एसपी मध्य वैभव शर्मा ने शुक्रवार दोपहर फेसबुक पर लाइव आकर जनता से संवाद किया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से पटना पुलिस के फेसबुक से जुड़ने का आह्वान किया। अधिकारी ने कहा कि लोगों की हर समस्या और सुझाव पर पुलिस कार्रवाई करेगी। वैभव शर्मा शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे अपने कार्यालय से पटना पुलिस के फेसबुक अकाउंट पर लाइव हुए थे। करीब 45 मिनट तक चले संवाद में बिहार सहित अन्य राज्यों में रह रहे बिहार के लोगों ने उनसे सवाल-जवाब किए।

लाइव के दौरान सिटी एसपी ने किराएदार और नौकर का सत्यापन कराने के महत्व को बताते हुए लोगों से पुलिस को हरसंभव मदद करने की अपील की। वैभव शर्मा ने बताया कि लोगों से मुलाकात का दौर अच्छा रहा। आने वाले वक्त में सोशल मीडिया अपराध रोकने में खासी मददगार साबित होगा। शनिवार दोपहर वह दोबारा फेसबुक लाइव कर आम जनता से जुड़ेंगे।

एक महीने व्यवस्था का अध्ययन किया जाएगा

एडीजी मुख्यालय ने कहा कि फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वीसी या फेसबुक लाइव का चयन किया गया है। भविष्य में गूगल मीट या अन्य माध्यमों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शुक्रवार को पटना ग्रामीण और नगर एसपी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि अगले एक महीने तक इस व्यवस्था का अध्ययन किया जायेगा। इस प्लेटफॉर्म पर दूसरे विभागों से जुड़ी शिकायतें भी मिल सकती हैं। इसको देखते हुए सभी शिकायतों के निवारण की बेहतर प्रणाली विकसित की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का DEO ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…

4 मिनट ago

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, चार बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…

13 मिनट ago

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…

1 घंटा ago

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

13 घंटे ago