Bihar

बिहार में 9 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीएम बदले गये

बिहार सरकार ने तबादले का दौर जारी रखते हुए आज फिर 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार ने सात जिलों के जिलाधिकारी का ट्रांसफर कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य सरकार ने जमुई, शिवहर, मुंगेर, सासाराम, किशनगंज,औरंगाबाद के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक जमुई के डीएम अवनीश कुमार सिंह को वहां से हटाकर मुंगेर का नया डीएम बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात राकेश कुमार को जमुई का नया डीएम बनाया गया है। मुंगेर में जिलाधिकारी पद पर तैनात नवीन कुमार को रोहतास, सासाराम का नया डीएम बनाया गया है।

बिहार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार को शिवहर का जिलाधिकारी बनाया गया है। शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन के निदेशक पद पर तैनात मिथिलेश मिश्र को प्राथमिक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राज्य सरकार ने किशनगंज के डीएम को भी बदल दिया है। किशनगंज के मौजूदा डीएम श्रीकांत शास्त्री को औरंगाबाद का डीएम बनाया गया है। रोहतास के डीएम पद पर तैनात धर्मेन्द्र कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। औरंगाबाद के डीएम सुहर्ष भगत का ट्रांसफर कर दिया गया है उन्हें राज्य स्वास्थ्य समिति में अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया है। वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात तुषार सिंगला को किशनगंज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

3 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

4 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

7 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

9 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

13 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

14 घंटे ago