बिहार के औरंगाबाद जिले में गुरुवार को पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चे सुबह में राखी बंधवाने के बाद पोखर के समीप पिकनिक मनाने और नहाने गए थे। यह दर्दनाक हादसा मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव का है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच बच्चों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार दोपहर में कुछ चरवाहों ने पोखर के पास देखा कि चार, पांच बच्चों के कपड़े और कुछ बर्तन पोखर के किनारे रखे हुए हैं लेकिन कोई बच्चा नहीं था। इसके बाद आस-पास गांव में हल्ला करने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। पोखर से सभी को निकाल कर कासमा के एक निजी क्लीनिक में लाया गया, जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।
मृतकों में सहोदर भाई उदय यादव के 10 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार और 12 वर्षीय नीरज कुमार के अलावा अनुज यादव के 11 वर्षीय पुत्र शुभम उर्फ गोलू कुमार, सुखेन्द्र यादव का 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, योगेंद्र यादव का 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शामिल है। ग्रामीण मनोज कुमार ने बताया कि गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर पहाड़ के समीप एक पोखर है। जेसीबी से गड्ढा कर उसे छोड़ दिया गया था।
प्रशासनिक अधिकारियों ने नहीं पहुंचने से नराज लोगों ने किया सड़क जाम
प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने कासमा-मदनपुर सड़क को जाम कर दिया। बीच सड़क पर बांस रखकर आवागमन को बाधित कर दिया। बाद में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत कराया। परिजनों ने बताया कि पांचों बच्चे एक साथ नहाने गए थे इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई।
पांचों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया गया है। पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा राशि से संबंधित चेक दिया जाएगा। घटना बहुत ही दुखद है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
सुहर्ष भगत, डीएम, औरंगाबाद
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…