बिहार सरकार ने बुधवार को 2 आईपीएस और 33 डीएसपी का तबादला कर दिया है। इसको लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। औरंगाबाद की एएसपी और 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी स्वीटी सहरावत को पटना एएसपी बनाया गया है। वहीं काम्या मिश्रा को सहायक पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पटना भेजा गया है। काम्या मिश्रा 2019 बैच की आईपीएस हैं।
इसके साथ ही 33 डीएसपी का भी तबादला किया गया है। जिसमें नुरूल हक पुलिस उपाधीक्षक, विधि-व्यवस्था का पटना से तबादला कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ, नालंदा भेजा गया है। वहीं रहमत अली,पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य बल, पटना से तबादला कर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर खगड़िया का जिम्मा सौंपा गया है। जबकि प्रवेन्द्र भारती, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात का पटना से तबादला कर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, मधेपुरा बनाया गया है।
नवल किशोर,पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना से तबादला कर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर, सारण भेज दिया गया हैं। सिन्धु शेखर सिंह,पुलिस उपाधीक्षक, मद्यनिषेध, बिहार, पटना से तबादला कर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, तारापुर, मुंगेर भेज दिया गया है।
वहीं विनय कुमार राय,पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा का पटना से तबादला कर अनुमण्डल पुलिस, पदाधिकारी, बलिया,बेगूसराय भेजा गया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों औरंगाबाद से स्वीटी सेहरावत और पूर्व राज्यपाल के बीच हॉट टॉक वीडियो भी सामने आया था।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…