Bihar

बिहार: अवैध रिश्ते से रोका तो हत्या कर बोरे में भरी पत्नी की लाश, बाइक पर लादकर ले जाता दिखा युवक, सामने आया CCTV

बिहार के खगड़िया में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां मुफ्फसिल थाना इलाके के हरदासचक गांव में युवक ने अपनी पत्नी को पीट -पीटकर मार डाला. हत्या के बाद लाश को बोरे में भरकर बाइक पर लादा और कहीं ले जाकर ठिकाने लगा दिया. इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जायजा लिया और जांच शुरू की. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

पुलिस का कहना है कि पूजा की शादी सुमन कुमार से साल 2020 में हुई थी. शादी के बाद उसके संतान भी हुई. पूजा का पति सुमन कुमार दूसरे राज्य में किसी ठेकेदार के यहां पोकलेन चलाने का काम करता था. उसके किसी महिला से अवैध संबंध हो गए थे. पति के अवैध संबंध की जानकारी जब पूजा को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया. इसको लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था.

पुलिस के अनुसार, हाल ही में सुमन कुमार अपने गांव आया था. इस दौरान अवैध संबंधों वाली बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया. इसी विवाद के बीच सुमन कुमार ने अपनी पत्नी पूजा को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद सुमन ने पूजा की लाश को एक बोरे में भरा और बाइक पर लादकर कहीं ठिकाने लगा आया.

मामले का पता चला तो पुलिस ने छानबीन शुरू की. इसके बाद आरोपी सुमन कुमार को भागलपुर के नौगछिया से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मृतका पूजा कुमारी के शव का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.

वारदात को लेकर मृतका की मां ने क्या कहा?

मृतका की मां श्री देवी ने कहा कि दामाद के साथ बेटी का अक्सर विवाद होता था. वह मारपीट भी करता था. घटना से कुछ देर पहले भी बेटी ने फोन करके हत्या होने की आशंका जाहिर की थी. दामाद ने मेरी बेटी की हत्या करके शव को ठिकाने लगा दिया है.

सदर SDPO सुमित कुमार ने कहा कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या करके शव को बोरा में रखकर कहीं ठिकाने लगा दिया. बोरा लोडेड बाइक ले जाते पति का CCTV फुटेज भी मिला है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. लाश की तलाश की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

39 मिनट ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

7 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

8 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

9 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

17 घंटे ago