समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

सुखविंदर सुक्खू के बिहारी बयान पर नीतीश के मंत्री विजय सिन्हा भड़के, बोले- डिजाइन मिस्त्री बनाते हैं क्या?

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बिहारी श्रमिकों वाले बयान पर घमासान मच गया है। नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने कहा है कि इस तरह के बयान का क्या मतलब है। मुख्यमंत्री हैं, इतना तो समझदारी होना चाहिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में इमारतों के गिरने के पीछे का कारण बिहारी आर्किटेक्ट्स को बताया था। हालांकि मामला बढ़ता देख सीएम सुक्खू ने इस बयान का खंडन किया है और इसे सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। बिहार के लोग हमारे भाई जैसे हैं। यह हमारी संरचनात्मक इंजीनियरिंग की गलती है।

गुरुवार को बयान जारी कर विजय चौधरी ने कहा कि कोई मज़दूर या राज मिस्री उसका क्या काम है, उन्हें जानकारी नहीं है। मज़दूर और राज मिस्त्री से मकान का नक़्शा बनवाते हैं? मुख्यमंत्री हैं तो इतनी समझ तो होनी ही चाहिए कि अगर कोई निर्माण गिरता है तो उसके लिए सामान और डिज़ाइन की गलती होती है। हमारे मजदूर तो वहां जाकर ज़बरदस्ती काम करने नहीं जाते हैं। लोग क्या-क्या प्रलोभन देकर ले जाते हैं। मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए।

15 August1 page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बिहार का अपमान किया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयान पर सम्राट चौधरी ने आपत्ति जतायी और कहा कि बिहार भी भारत का ही अंग है, बिहार का अपमान किया गया है। महागठबंधन को इसका जबाव देना होगा।

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150