Bihar

जातिगत गणना के अलावा शिक्षकों की नहीं लगेगी कोई और ड्यूटी, केके पाठक का नया आदेश

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शिक्षकों के लिए नया आदेश जारी किया है। अब शिक्षकों की जातिगत गणना के अलावा किसी अन्य गैर शैक्षणिक कार्य में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। यानी कि पढ़ाई के अलावा उनसे सिर्फ जातिगत गणना का काम कराया जा सकता है। एसीएस केके पाठक ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि अन्य कोई प्रशासनिक कार्य शिक्षकों से न लिए जाएं। ताकि सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो सके।

शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक द्वारा सभी जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि शिक्षकों की जातिगत गणना के लिए प्रतिनियुक्ति में इसका ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन न हो जाए। बता दें कि पटना हाईकोर्ट से राज्य में जातिगत गणना को हरी झंडी मिल गई। इसके बाद गणना का बचा हुआ 20 फीसदी काम अब जल्द से जल्द पूरा किया जाना है। इस संबंध में मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

केके पाठक ने प्रतिनियुक्ति पर लगाई रोक

इससे पहले एसीएस केके पाठक ने शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में प्रतिनियुक्ति पर रोक लगाने संबंधी निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी डीएम को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा कि बीएलओ को ट्रेनिंग देने को प्रतिनियुक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति अविलंब समाप्त करें। शिक्षकों के मास्टर ट्रेनर बनाने से विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है। हालांकि, जातिगत गणना के काम में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर रोक नहीं रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

3 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

4 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

4 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

10 घंटे ago