Bihar

सभी डीएम तत्काल गणना कार्य शुरू कराएं, हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार का आदेश जारी

जाति आधारित गणना पर पटना हाईकोर्ट द्वारा रोक हटाए जाने के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को तत्काल कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया।

इस निर्देश के अनुसार पटना हाईकोर्ट द्वारा जाति आधारित गणना के संबंध में दाखिल किए वादों की समेकित सुनवाई मंगलवार को की गई। बिहार जाति आधारित गणना, 2022 के विरुद्ध दायर सभी रिट याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है। अत: सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 4 मई 2023 को उच्च न्यायालय, पटना के आदेश के आलोक में बिहार जाति आधारित गणना, 2022 को अंतरिम रूप से स्थगित रखने संबंधी आदेश वापस लेते हुए कार्य पुन: तत्काल आरंभ कराने की कार्रवाई की जाए। विभाग ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया है।

इसके पूर्व, मुख्य सचिव, बिहार आमिर सुबहानी ने सभी अधिकारियों को जातीय गणना के कार्य को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों के सचिवों, सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जाति आधारित गणना को पुन: शुरू करने का निर्देश दिया।

विभागीय सूत्रों के अनुसार इस सर्वेक्षण के तहत शेष रह गए कार्यों को चिन्हित कर उसके लिए आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के वरीय अधिकारी भी शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

6 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

6 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

7 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

13 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

13 घंटे ago