राजधानी पटना में बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अपराध को लेकर कहा कि बिहार में कोई डीजीपी अभी नहीं है, डीजीपी आरएस भट्टी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं डीजीपी बिहार छोड़कर भाग रहे हैं.
डीजीपी को लगता है बिहार सरकार उनको काम नहीं करने देती. डीजीपी को लग रहा केंद्र में वह रहें वहीं ठीक होगा. महागठबं सरकार के एक साल हो गए. महागठबंधन सरकार की एक वर्ष होने पर यह बरसी है. आगे नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें पीएम बनने का कीड़ा काट लिया है और भूलने की भी बीमारी है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं. आज 10 अगस्त है. पूरे बिहार में भारतीय जनता युवा मोर्चा महागठबंधन सरकार की वादाखिलाफी को लेकर धिक्कार मार्च निकाल रही है. सभी जिलों में डीएम को ज्ञापन सौंपा जा रहा है. 13 अगस्त को पटना में हम लोग राज्यपाल को ज्ञापन देंगे और बताएंगे कि कैसे वादाखिलाफी महागठबंधन सरकार ने की है.
शिक्षक अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग की तो उन पर लाठी से पुलिस पिटाई की. कटिहार में बिजली मांगने पर प्रदर्शनकारियों को गोली मारी गई. बेगूसराय में दलित महिला को निवस्त्र कर पीटा गया, किसी पर कार्रवाई नहीं हुई.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…