Bihar

RJD-JDU Deal पर लालू यादव बोले- नीतीश से कोई डील नहीं लेकिन जनता तेजस्वी को CM देखना चाहती है

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा है कि तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने को लेकर नीतीश कुमार या जेडीयू के साथ कोई डील नहीं हुई है। लालू ने यह भी कहा कि जनता तेजस्वी को बतौर मुख्यमंत्री बनना देखना चाहती है। एक निजी चैनल के साथ बातचीत के दौरान लालू ने कहा कि हमारा मुख्य ध्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को केंद्र से बाहर करना है।

बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि तेजस्वी को सीएम बनाने की शर्त पर ही जेडीयू और आरजेडी साथ आए हैं। विपक्ष की ओर से यहां तक आरोप लगाए गए कि नीतीश कुमार की लालू से इसको लेकर डील हुई है। हालांक लालू प्रसाद ने आज खुद साफ कर दिया है कि जेडीयू से आरजेडी की ऐसी कोई डील नहीं हुई है और बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी एक साथ आए हैं।

बता दें कि करीब सात साल बाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी व बड़े बेटे सह सूबे के वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार की सुबह अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे। राजद प्रमुख ने गांव स्थित पंच मंदिर में जाकर देवी -देवताओं का घंटों पूजा अर्चना की। लालू और उनके बड़े बेटे व वन पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने मंगलवार की सुबह सबसे पहले थावे दुर्गा मंदिर में पूजा करने पहुंचे। जहां मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई। वहीं, राजद सुप्रीमो की आने की सूचना को लेकर मंदिर परिसर में काफी संख्या में पुलिस जवान तैनात किये गए थे।

लालू को छाता लगाने वाले अधिकारी को निलंबित करे सरकार : सुशील मोदी

बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि फुलवरिया में लालू प्रसाद के मंदिर जाने के समय उन पर छाता लगाने वाले एसडीपीओ को लोकसेवक आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण निलम्बित किया जाना चाहिए। सरकार बताए कि उक्त अधिकारी ने किसके आदेश पर अपने अनुमंडल से बाहर जाकर लालू प्रसाद की ऐसी सेवा की ? मोदी ने कहा कि लालू जब मुख्यमंत्री थे, तब आईएएस अफसर से अपना पीकदान उठवाते थे। यदि राजद सत्ता में रहा तो बिहार में डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी को भी लालू प्रसाद या उनके परिवार के किसी व्यक्ति का पीकदान उठाना पड़ सकता है।

हालांकि, आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि पुलिसकर्मी ने लालू प्रसाद के सिर पर छाता इसलिए रखा हुआ था क्योंकि सुबह बारिश हो रही थी। शिष्टाचार और मानवता के नाते एक पुलिसकर्मी ने राजद प्रमुख के सिर पर छाता रखा था। यह एक मानवीय भाव था। इसके अलावा, लालू प्रसाद एक पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय नेता भी हैं। भाजपाइयों के पास कोई मुद्दा नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

42 मिनट ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

7 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

8 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

9 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

17 घंटे ago