Bihar

SP और इंस्पेक्टर के साथ अब SDPO और थानाध्यक्ष भी केसों की जांच-पड़ताल और सुपरविजन करेंगे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

एसपी और इंस्पेक्टर के साथ अब एसडीपीओ और थानाध्यक्ष भी केसों की जांच-पड़ताल और सुपरविजन के साथ ही उसका नियंत्रण भी कर सकेंगे. वर्तमान में सिर्फ एसपी और इंस्पेक्टर स्तर पर ही केसों का नियंत्रण होने से मामलों की जांच में विलंब और गुणवत्ता प्रभावित होने से बिहार पुलिस मुख्यालय ने यह कदम उठाया है. डीजीपी आरएस भट्टी के इस आदेश को नये केसों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अफसरों की इसकी जानकारी भी दी गयी है.

एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने सोमवार को नियमित ब्रीफिंग में बताया कि स्पेशल रिपोर्टेड (एसआर) या गंभीर प्रकृति के मामलों में केस का नियंत्रण एसपी स्वयं करेंगे. इनमें संगठित गिरोह, पेशेवर अपराध, अंतर जिला, अंतरराज्जीय या अंतरराष्ट्रीय प्रकृति के मामले शामिल हो सकते हैं. स्पेशल रिपोर्टेड केस में ही निर्धारित श्रेणी (ब तथा कंडिका ख एवं ग) के मामलों में सुपरविजन टिप्पणी से लेकर अंतिम आदेश एवं अपील तक एसडीपीओ के स्तर से किया जा सकेगा. एसपी के स्तर पर इन केसों को एसडीपीओ को सौंपे जाने पर निर्णय लिया जायेगा.

उन्होंने बताया कि नन स्पेशल रिपोर्टेड (एनएसआर) केस में केसों की जटिलता एवं महत्व का आकलन कर एसपी विवेकानुसार स्वयं केस का नियंत्रण कर सकते हैं. अन्य केसों को एसडीपीओ, सीआइ और थानाध्यक्ष द्वारा नियंत्रित किये जाने के रूप में मार्क किया जायेगा. सामान्यत: आइपीसी में सात वर्ष से अधिक सजा वाले अविशेष केस अथवा स्थानीय एवं विशेष अधिनियमों के अंतर्गत तीन वर्ष से अधिक सजा वाले अविशेष केसों का सुपरविजन एवं नियंत्रण एसडीपीओ को दिया जायेगा.

आइपीसी में तीन वर्ष से अधिक तथा अधिकतम सात वर्ष तक की सजा वाले केस अथवा स्थानीय एवं विशेष अधिनियमों के अंतर्गत तीन वर्ष तक की सजा वाले केसों का सुपरविजन एवं नियंत्रण इंस्पेक्टर द्वारा किया जायेगा. अन्य सभी साधारण प्रकृति के केसों के मामले में थानाध्यक्षों का विशेष दायित्व होगा कि वे इन केसों का सुपरविजन एवं नियंत्रण करते हुए केस की जांच 10 से 15 दिन में सुनिश्चित करें. एडीजी ने बताया कि यूएपीए के अधीन केसों का नियंत्रण एसपी ही करेंगे. किसी केस की संवेदनशीलता बढ़ने पर भी उसको एसपी को ट्रांसफर किया जा सकेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

7 मिनट ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

8 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

17 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

23 घंटे ago