बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को जेईई मेन व नीट यूजी की तैयारी कराने के लिए भौतिकी विषय पढ़ाने वाले अनुभवी शिक्षकों की जरूरत है।
इसके लिए परीक्षा समिति ने आवेदन मांगा है। आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 20 अगस्त रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार 24 अगस्त को होगा।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन coputercellbseb@gmail.com पर किया जा सकता है। शैक्षणिक योग्यता की डिग्री तथा अनुभव प्रमाण-पत्र एवं सैलरी स्लिप की स्कैन कॉपी पीडीएफ में तैयार कर मेल करनी होगी। इसके अलावा आप वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर दिए गए टीचर लिंग पर क्लिक कर भी आवेदन कर सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी?
परीक्षा समिति ने कहा है कि इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम चार लाख रुपये प्रति माह मानदेय के रूप में भुगतान किया जाएगा।
कितना अनुभव चाहिए?
प्रत्येक शिक्षक के मानदेय में प्रतिवर्ष पांच प्रतिशत की वृद्धि होगी। बेहतर प्रदर्शन पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की वृद्धि की जा सकती है। इसमें आवेदन करने वाले को अधिकतम आठ वर्ष का अनुभव चाहिए।
समस्तीपुर : महिला से करीब साढ़े 13 लाख रुपये के साइबर ठगी के मामले में…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर के साथ…
समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम…
समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम बीएसएफसी से जुड़े सरकारी खाद्यान्न के उठाव को लेकर 27…
समस्तीपुर : "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" जनजागरूकता अभियान के तहत किड्स एंड मॉम्स…