Bihar

पटना के गदर-2 देखने के लिये सिनेमा हॉल के गेट पर बमबाजी, टिकट ब्लैक करने से रोका तो बम फेंक कर भागे बदमाश

पटना के फन रीजेंट सिनेमा हॉल कैम्पस में आपराधिक वारदात हुई है। बदमाशों ने सिनेमा हॉल के गेट पर बम पटका है। वो भी एक नहीं, बल्कि दो-दो। इस वारदात के बाद से जबरदस्त हड़कंप मच गया है। इस वारदात में सिनेमा हॉल के मैनेजर संजीत पांडेय और सिक्युरिटी गार्ड शिशुपाल बाल-बाल बच गए। पूरी वारदात सिनेमा हॉल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल, हॉल में एक्टर सन्नी देओल की फिल्म गदर-2 लगी है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मैनेजर के अनुसार भीड़ को देख बदमाश जबरन टिकट को खरीदकर ब्लैक में बेचना चाहते थे। इसका विरोध मैनेजर और गार्ड ने किया था।

दो अपराधियों ने की बमबाजी

वारदात बुधवार की देर रात की है। मैनेजर के अनुसार हॉल में नाइट शो चल रहा था। इंटरवल हो चुका था रात 11:43 बजे अचानक 2 अपराधी आए। दोनों शराब के नशे में धुत थे। दोनों ने हॉल के एंट्रेंस गेट पर तैनात सिक्युरिटी गार्ड शिशुपाल से बहस की। गाली-गलौज किया। उसके साथ मारपीट की कोशिश की। करीब 15 मिनट तक रहे। इसके बाद वहां से वापस चले गए।

एक बम फटा और एक रह गया।दोनों बदमाश करीब 30 मिनट बाद वापस आए। फिर बहस शुरू की। तब आवाज सुन मैनेजर संजीत पांडेय मौके पर पहुंचे। इन्हें भी बदमाशों ने धमकी दी। फिर अपने पास से एक बदमाश ने बम निकाला और उसे फेंका। जो गेट के ऊपर दीवार से टकरा नीचे फर्श पर गिर गया और ये बम फटा ब्लास्ट नहीं हुआ। इस कारण वहां मौजूद मैनेजर और सिक्युरिटी गार्ड, दोनों ही बच गए। इसके बाद वहां से भागने के क्रम में बदमाशों ने हॉल से कुछ दूरी पर दूसरा बम पटका, जो ब्लास्ट हुआ। पर किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने

सब इंस्पेक्टर के सामने फेंका दूसरा बम वैसे तो सिनेमा हॉल पीरबहोर थाना इलाके में आता है। पर रात में ही मैनेजर की सूचना पर बगल में स्थित गांधी मैदान थाना के सब इंस्पेक्टर प्रमोद मौके पर पहुंचे थे। दूसरा बम इनके सामने ही फेंका गया था। गुरुवार को डीएसपी टाउन अशोक कुमार सिंह खुद पहुंचे। पूरे मामले की जांच की। डीएसपी टाउन ने कहा कि इस मामले में पीरबहोर थाना में FIR दर्ज की जा रही है। पहचान कर बदमाशों को पकड़ा जाएगा। CCTV फुटेज मिल गया है। बदमाश पास के ही इलाके के रहने वाले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

9 घंटे ago