Bihar

पशुपति पारस को मिली जान से मारने की धमकी, केंद्रीय मंत्री बोले- डरने वाला नहीं, हाजीपुर से ही लडूंगा

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को जान से मारने की धमकी मिली। यह जानकारी श्री पारस ने खुद दी। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को रात्रि 12 बजे नई दिल्ली के उनके सरकारी आवास के टेलीफोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल नंबर 9535526056 से जान से मारने की धमकी दी गयी।

धमकी देने वाले व्यक्ति ने हाजीपुर संसदीय सीट को लेकर उन्हें धमकी दी। इसकी शिकायत नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना में की गई है।

पारस ने कहा कि पार्टी टूटने के बाद उनके ऊपर दो बार हमला हो चुका है। जब केन्द्र में मंत्री बनकर पहली बार हाजीपुर गये, उस समय हमला हुआ। फिर बाबा चौहरमल मेला में जाने के उपरांत वहां भी असमाजिक तत्वों ने मुझपर हमला किया। हालांकि उन्होंने कहा कि वे इससे डरने वाले नहीं हैं। वे हर हाल में हाजीपुर से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

उधर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से पशुपति कुमार पारस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और धमकी देने वाले को शीघ्र गिरफ्तार कर कारवाई करने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

7 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

16 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

22 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

23 घंटे ago