Bihar

बिहार: 16 की दुल्हन, 52 साल का दूल्हा… सगे पिता ने कर्ज चुकाने के लिए बेटी की अधेड़ से करवा दी शादी

बिहार के भागलपुर में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपनी 16 साल की बेटी की शादी 52 साल के अधेड़ के साथ करवा दी. उन्होंने अपना कर्ज चुकाने के लिए बेटी के भविष्य के साथ ये बड़ा खिलवाड़ किया. नाबालिग लड़की ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने अपनी जिंदगी से तंग आकर सुसाइड करने की बात कही है. उसने उसे इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है. उसने कहा कि अगर किसी ने उसकी मदद नहीं की तो वो अपनी जान दे देगी.

नाबालिग ने वीडियो में अपने पिता के बारे में बताया कि मुझे जबरन मेरे पिता ने लोन चुकाने के लिए शादी के बंधन में बांध दिया और मेरी उम्र 16 वर्ष ही हो रही है. लेकिन मेरे पति की 52 वर्ष से ऊपर की उम्र है. ससुराल में मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, गाली गलौज और प्रताड़ना मैं अब और सहन नहीं कर सकती हूं. मुझे जिंदा नहीं रहना है. नाबालिग युवती झारखंड के गोड्डा जिला के पथरगामा की रहने वाली है.

जुलाई में हुई थी नाबालिग की शादी

नाबालिग की शादी कुछ महीने पहले जुलाई में दुमका हरिपुर में अधेड़ व्यक्ति से जबरदस्ती करवाई गई. नाबालिग ने बताया कि शादी से पूर्व मेरे पति ने पिताजी को लोन चुकता करने में मदद का भरोसा दिया. मेरा जन्म 2007 में हुआ और इसी साल मैंने 10वीं पास की है. मैंने इंटर में एडमिशन भी कराया था लेकिन ससुराल वालों ने मेरा नाम कटवा दिया. मौजूदा समय में पीड़ित युवती और उसकी सगी बहन मदद की गुहार के लिए भागलपुर में दर-दर भटक रही है.

बहन को बताई आपबीती

पीड़िता की बहन ने कहा यह अचानक परेशान होकर मेरे पास 21 अगस्त को आई और मुझे सारी बात बताई. मैंने सोचा कि इसकी सहायता में भागलपुर पुलिस से लूं. लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. हम लोग काफी परेशान है और डरे हुए हैं. इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है. लड़की अगर नाबालिग है तो उसके बयान पर यहां की पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज कर झारखंड पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

6 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

16 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

22 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

22 घंटे ago