Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की लालू यादव से मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अचानक राबड़ी आवास पहुंच गए और लालू प्रसाद यादव से काफी देर तक बातचीत की है. दिल्ली दौरे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह मुलाकात हुई है. इसको लेकर सियासी चर्चा शुरू है.

नीतीश कुमार ने की लालू से मुलाकात:

विपक्षी दलों की मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को बैठक होने वाली है. उससे पहले नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर यह चर्चा थी कि विपक्षी दल के नेताओं से मुलाकात करेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने खुद कहा किसी से मिलने नहीं गए थे. आंख का इलाज कराने गए थे और आंख का चेकअप करा कर पटना लौट आए हैं.

गठबंधन को लेकर चर्चा!: 

ऐसे में लालू प्रसाद यादव से नीतीश के अचानक मिलने से कई तरह की चर्चा हो रही है. नीतीश कुमार हाल के दिनों में कई बार लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर चुके हैं. जिसमें विपक्षी दलों की एकजुटता के साथ बिहार में सरकार के कामकाज और गठबंधन को लेकर भी चर्चा होने की बात है.

कई मुद्दों पर चर्चा के कयास:

बिहार में बोर्ड निगम का गठन भी लगातार हो रहा है तो उसमें महागठबंधन के घटक दल के कार्यकर्ताओं नेताओं को जगह दी जा रही है. इसके अलावा मंत्रिमंडल विस्तार का मामला भी लटका हुआ है. हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक मुलाकात किस मुद्दे पर हुई है, यह जानकारी नहीं दी गई है. मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर नए विमान निदेशालय भवन का उद्घाटन करने गए थे, उसके बाद ही तेजस्वी के साथ एक ही गाड़ी में राबड़ी आवास चले गए.

विपक्षी एकजुटता पर बातचीत:

शुक्रवार को सीबीआई की ओर से सुप्रीम कोर्ट में लालू यादव के जमानत के खिलाफ याचिका दायर की गई है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. 25 अगस्त को सुनवाई होगी. संभवत मुख्यमंत्री इस पर भी लाल यादव से बातचीत किए हों, लेकिन जो चर्चा है मुख्य रूप से विपक्षी एकजुटता की मुंबई में होने वाली बैठक पर बातचीत हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

5 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

15 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

16 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

16 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

17 घंटे ago