Bihar

बिहार में टला बड़ा हादसा, तेल ले जा रही मालगाड़ी के डब्बे में लगी आग, बर्निंग ट्रेन बनने से बची रेल

बिहार में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया. घटना मुंगेर जिला की है जहां के जमालपुर स्टेशन से क्रॉस कर रही कच्चा तेल भरी 52 बोगियों वाली वैगन टैंक (मालगाड़ी) के एक ऑयल टैंक के ढक्कन में आग लग गई. आग लगता देख स्टेशन पर खड़े यात्री और आरपीएफ जवानों ने हल्ला कर इस बात की सूचना गाड़ी के गार्ड और ड्राइवर को दी, जिसके बाद गाड़ी को एक नंबर प्लेटफार्म पर खड़ा किया गया.

स्टेशन पर मौजूद आग बुझाने के उपकरण और फायर बिग्रेड सूचना के बाद मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया गया. मॉडल रेल स्टेशन जमालपुर के प्लेटफार्म नंबर 1 पर उस समय अफरा तफरी का माहौल देखा गया जब 52 बोगियों वाली मालगाड़ी जिसमें तेल भरा था के एक टैंक में आग लग गायी. आग लगता देख प्लेटफार्म पर कार्यरत दो रेल स्टाफ श्रवण कुमार और दया शंकर शर्मा के तत्परता हल्ला कर इस बात की सूचना ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड के अलावा स्टेशन पर मौजूद रेल अधिकारियों को दी.

अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र की मदद से और फायर बिग्रेड को बुलवा टैंक में लगे आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. इस दौरान फायर बिग्रेड के चार गाड़ी और एक दर्जन से अधिक संख्या में अग्निशमन के कर्मी मौजूद थे. टैंक में आग लगता देख तत्काल एक नंबर प्लेटफॉर्म के एक बड़े भाग को खाली करवाया गया ताकि किसी अनहोनी की आशंका न बनी रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

5 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

9 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

14 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

14 घंटे ago