Bihar

लालू के खिलाफ एक और सप्लीमेंट्री चार्चशीट दाखिल करेगी सीबीआई, कोर्ट से मांगी मोहलत

तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल में हुए जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले की सुनवाई नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को हुई। विशेष अदालत में सीबीआई ने इस मामले में जल्द एक अनुपूरक चार्जशीट दायर करने के लिए मोहलत मांगी। जांच एजेंसी का कहना था कि यह घोटाला रेलवे के अलग-अलग जोन से जुड़ा हुआ है। इस वजह से इनकी जांच में थोड़ा समय लग रहा है। सभी जांच को समेकित करके इसमें एक साथ चार्जशीट दायर की जाएगी। अगली चार्जशीट में सभी जोन में हुई गड़बड़ी के बारे में जानकारी रहेगी। इस मामले की अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी।

अदालत में आरोपी पक्ष के वकील ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने जो भी दस्तावेज जब्त किए हैं, उन्हें लौटा दिया जाए। इस पर सीबीआई के वकील ने कहा कि सभी दस्तावेज मसलन लैपटॉप, मोबाइल, हार्ड डिस्क समेत अन्य सभी दस्तावेज लौटा दिए गए हैं।

इस पर दूसरे पक्ष के वकील ने कहा कि एक हार्ड डिस्क अभी तक नहीं मिला है। सीबीआई ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि अलग-अलग जोन में हुई गड़बड़ी से जुड़े मामले की जांच काफी हद तक पूरी कर ली गई है। अब जल्द अगली अनुपूरक चार्जशीट दायर कर दी जाएगी। हालांकि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी टिप्पणी कि चार्जशीट एक साल बाद दायर करेंगे, तो क्या मामले की सुनवाई रुकी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

7 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

8 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

10 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

13 घंटे ago