Bihar

बिहार: खजाने के लालच में बेटे-बेटी और पत्नी ने वृद्ध को जिंदा जलाया, खुद भी कर रहे विचित्र हरकतें, जादू-टोने का है मामला

बिहार में किशनगंज के दुलाली गांव में छिपे खजाने के लालच में सोमवार देर रात एक वृद्ध को उसकी पत्नी, बेटे और दो बेटियों ने घर के आंगन में ही जिंदा जला दिया। घर की बहू ने जब घटना का विरोध किया, तो परिवार वालों ने उसे भी एक कमरे में बंद कर दिया।

घटना के बाद सभी आरोपी अनाप-शनाप बड़बड़ा रहे हैं। विचित्र हरकतें भी कर रहे हैं। कह रहे हैं कि जिन्नात ने घर में खजाने से भरा घड़ा भेजा है। उसमें सोना-चांदी भरा पड़ा है। यदि कोई उस घर में जाने का प्रयास करता है तो परिवार वाले गाली-गलौच करते हैं।

ग्रामीणों के साथ की गाली-गलौच

सोमवार रात को दुलाली गांव निवासी 62 वर्षीय कलीमुद्दीन उर्फ कलुआ मुल्ला को उनके घर के आंगन में ही परिवार वालों ने जिंदा जला दिया। इस घटना को बेटे परवेज आलम और उसकी पत्नी व दो बेटियों ने अंजाम दिया।

मंगलवार सुबह घटना की भनक ग्रामीणों को लगी, तो वे आरोपी के घर जाने का प्रयास करने लगे। आरोपियों ने किसी को भी आंगन में नहीं आने दिया व गाली-गलौच करने लगे।

पुलिस के सामने अजीब हरकतें करते नजर आये आरोपी

मामले की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को रस्सी से बांध दिया और घटना की सूचना बहादुरगंज पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही बहादुरगंज पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचते ही सभी आरोपी उनके सामने अजीब हरकतें करने लगे।

क्या बोले स्थानीय थानाध्यक्ष

बहादुरगंज थानाध्यक्ष और प्रशिक्षु डीएसपी राजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। मानसिक रूप से विक्षिप्त परिवार के लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर सभी आरोपी अजीब हरकतें करते नजर आए। घटना को लेकर किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। कुछ लोग इसके पीछे जादू-टोने की बात भी कर रहे हैं।

जादू-टोना के चक्कर में हत्या

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिवार वाले एक जादू-टोना करने वाले के चक्कर में फंस गए थे। उसने परिवार के लोगों को कलीमुद्दीन के पास खजाना होने की जानकारी दी थी। उसके बाद से परिवार के सदस्य कलीमुद्दीन पर खजाना निकालने का दबाव बना रहे थे।

कलीमुद्दीन के बार-बार मना करने पर परिवार वालों ने इस घटना को अंजाम दिया। इधर, एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

3 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

7 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

9 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

9 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

9 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

11 घंटे ago