Bihar

PM मोदी पर जेडीयू के ट्वीट से भड़के सम्राट चौधरी, कहा- ये कोई दल है, कट एंड पेस्ट वाली पार्टी है

सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के पीएम मोदी पर किए गए ट्वीट पर बिहार बीजेपी ने पलटवार किया है। और कहा कि 2024 में भी नरेंद्र मोदी ही लाल किले से तिरंगा फहराएंगे। दरअसल जदयू ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया था। जिसमें कहा था कि पीएम मोदी आखिरी बार लाल किले से तिरंगा फहराएंगे। और उम्मीद है कि सच बोलेंगे।

नीतीश सपना देखना बंद कर दें- सम्राट चौधरी

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसी मामले पर नीतीश कुमार को घेरते हुआ कहा कि किसी की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। तो इस पर कुछ नहीं कहना, जनता दल यूनाइटेड कोई पार्टी है, जदयू तो दल के स्वरूप में ही नहीं है। ये कट एंड पेस्ट वाली पार्टी है। नरेंद्र मोदी तो लाल किले से लगातार झंडा फहराते रहेंगे। इसलिए ये लोग सपना देखना बंद कर दें। नीतीश कुमार तो खुद को दरभंगा में प्रधानमंत्री घोषित कर चुके हैं। इसलिए ये सपना देखने दीजिए, 2024 में भी देश का झंडा नरेंद्र मोदी ही फहराएंगे। सम्राट चौधरी ने दरभंगा एम्स के मामले पर कहा कि नीतीश कुमार पहले अपने पाप तो बताएं, बीते 18 सालों से उन्होने बिहार को धोखा दिया है। इस मामले पर लगाकार सरकार झूठ बोल रही है। और झूठ का पुलिंदा हो गई है।

नरेंद्र मोदी फिर देश के पीएम बनेंगे- विजय सिन्हा

वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जो जेडीयू पीएम मोदी की कृपा से जीवित रहा। और नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने। वो जनादेश प्रधानमंत्री का था, और एक बार फिर मोदी सिर्फ सत्ता में ही नहीं आएंगे। बल्कि दुनिया की भी राजनीति करेंगे और देश के पीएम बनेंगे। बिहार की जनता ऐसे लोगों को जवाब देगी जिन्हें लोकतंत्र नहीं बल्कि भ्रष्टाचार तंत्र पर विश्वास है।

आपको बता दें जेडीयू के ट्विटर हैंडल से एख वीडियो पोस्ट किया गया था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा गया कि वो आखिरी बार लाल किले से तिरंगा फहराएंगे। और उम्मीद है कि इस बार सच बोलेंगे। यही नहीं वीडियो में बिहार में जातीय गणना रोकने का भी आरोप लगाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 मिनट ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

20 मिनट ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

34 मिनट ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

10 घंटे ago