चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की याचिका का विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में लालू प्रसाद ने अपनी जमानत रद्द करने की सीबीआई की याचिका खारिज करने को कहा है।
सीबीआई की याचिका के जवाब में लालू प्रसाद का कहना है कि सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को केवल इस आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती कि सीबीआई इस फैसले से असंतुष्ट है। हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हाईकोर्ट का फैसला सामान्य सिद्धांतों और समान नियमों पर आधारित है।
25 अगस्त को होगी मामले की सुनवाई
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को चारा घोटाला मामले में खराब स्वास्थ्य की वजह से जमानत मिली हुई है। लालू प्रसाद ने कोर्ट से कहा भी है कि खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें हिरासत में रखने से सीबीआई का कोई मकसद पूरा नहीं होगा।
बता दें सीबीआई ने दुमका, डोरंडा, चाईबासा और देवघर मामलों में जमानत को चुनौती दी है। लालू प्रसाद की जमानत को रद्द करने की सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है। सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार भी हो गया है। 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की तिथि तय कर रखी है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…