Bihar

IGIMS Patna के सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा, केस दर्ज; प्राचार्य की अध्यक्षता में जांच समित‍ि गठित

आईजीआईएमएस (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) में एमबीबीएस के जूनियर छात्र ने दो सीनियर छात्रों पर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए शास्त्रीनगर में मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित छात्र एमबीबीएस 2022 बैच के हैं, जबकि आरोपित दोनों छात्र 2020 बैच के हैं। वहीं, दूसरे मामले में मेडिकल दुकान के स्टाफ के साथ मारपीट मामले में 50 अज्ञात छात्र और गार्ड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छात्र बचकर न‍िकला तो दोबारा रास्‍ता रोककर पीटा

आईजीआईएमएस के उप निदेशक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि मामले की जांच के लिए प्राचार्य की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी 18 अगस्त को अपनी रिपोर्ट देगी।

पीड़ित छात्र का आरोप है कि वह नौ अगस्त को निर्धारित समय पर कक्षा में गया, तभी 2020 बैच के छात्रों ने उसकी कॉलर पकड़ ली और गाली-गलौज करने लगे।

किसी तरह उनकी चंगुल से छूटकर सीडीए कॉलोनी पार्क होते हुए अपने घर जाने लगा तो रास्ते में फिर उसे घेर लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। आस-पास के लोगों के जुटने पर सभी वहां से भाग गए। पीड़ित छात्र ने सीनियर छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है।

दुकानदार ने की यह शिकायत

वहीं, शेखपुरा बागीचा निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने थाने में लिखित आवेदन दिया है कि नौ अगस्त की शाम करीब छह बजे आईजीआईएमएस के 40 से 50 छात्र उनकी दुकान में आकर लाठी-डंडा और धारदार हथियार से स्टाफ की पिटाई करने लगे।

दुकान को क्षति पहुंचाने के साथ ही स्टाफ की बीच सड़क पर पिटाई करने लगे। इसमें उसका सिर फट गया। आरोप है कि इसमें आईजीआईएमएस के गार्ड में शामिल थे। मामले में पुलिस आईजीआईएमएस के 50 अज्ञात छात्र और गार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

2 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

7 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

8 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

8 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

9 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

10 घंटे ago