Bihar

बिहार: हॉस्टल में 14 साल के स्टूडेंट ने 6 साल के बच्चे को बेरहमी से मार डाला

बिहार के गोपालगंज में प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में नर्सरी के छात्र की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। सीनियर ने ही जूनियर छात्र की बेहरमी से हत्या की थी। उसने छत पर पहले ईंट से चेहरे को कुचला, फिर कपड़े से गला घोंट दिया। आरोपी छात्र की उम्र 14 साल है, जबकि जूनियर छात्र 6 साल का था।

यह खुलासा पुलिस ने किया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में जूनियर छात्र के पीछे उसे जाते हुए दिखा। इस पर उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसके पास से खून से सना कपड़ा भी मिला है। अभी पुलिस ने हत्या की वजह का खुलासा नहीं किया है।

यह है मामला

फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजीरा कला गांव स्थित न्यू ज्ञान लोक कॉम्पिटीशन स्कूल के हॉस्टल में छठवीं के छात्र आर्यन कुमार सिंह (6) का शव मिला था। उसके मुंह, नाक से खून निकल रहा था। गले पर भी निशाना था।

घटना सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज को बारीकि से देखा, तब जाकर मामला सामने आया।

सीनियर ने स्वीकार की हत्या

आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि ईंट से ललाट, नाक और चेहरे पर वार करने के बाद कपड़े से गला दबा कर हत्या की थी। खून से सने कपड़े को आरोपी के पास से जब्त किया गया है।

22 जुलाई को ही एडिशन कराया गया था

जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कुसहा गांव निवासी आर्यन कुमार सिंह इकलौता बेटा था। पिता देवेंद्र सिंह सऊदी में रहते हैं। आर्यन के मामा पंकज सिंह ने शनिवार को बताया था कि 22 जुलाई को भांजे का एडमिशन नर्सरी क्लास में कराया गया था।

शनिवार की सुबह 8 बजे स्कूल से कॉल आया कि आपके बच्चे की तबीयत खराब है। जल्दी आ जाइए। फिर हमलोग स्कूल पहुंचे, जहां देखा बच्चा जमीन पर पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। उसके गले में निशान था। ऐसा लग रहा उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उसके सिर में भी चोट के निशान थे।

एसपी ने किया खुलासा

एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को बताया कि जांच के लिए एसआईटी का गठन कर डॉग स्क्वॉड की टीम को मौके पर बुलाया गया। साथ ही हर पहलु की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। सीसीटीवी कैमरे की जब जांच की गई तो उसमें दिखा कि हॉस्टल का ही एक नाबालिग छात्र, जो आर्यन के पीछे-पीछे छत पर गया था। कुछ देर के बाद लौटा था। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपने अपराध को स्वीकार किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

6 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

7 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

8 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

17 घंटे ago