Bihar

नीतीश कुमार में हिम्मत है तो बिहार के किसी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं, चिराग पासवान का बिहार सीएम को चैलेंज

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में सोमवार को लोजपा (रामविलास) प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा है कि हिम्मत है तो बिहार की किसी भी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। चिराग ने कहा कि इन्हें बिहार की जनता नकार चुकी है, इसलिए ये लोग बाहर जगह तलाश रहे हैं।

इंडिया गठबंधन में संयोजक बनाने को लेकर नीतीश कुमार ने कहा है कि उनकी कोई इच्छा नहीं है। इस पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का ही कुछ नहीं बनने वाला है। इंडिया का जो तथाकथित गठबंधन है, इसमें उन्होंने हमारे देश का नाम अपनी राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया है। जिस गठबंधन की नीति नहीं उस गठबंधन को जनता स्वीकार नहीं करेगी।

चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सात निश्चय योजना राज्य का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। विजन के नाम पर मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना चलाई, लेकिन बिहार का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। वहीं शिक्षक बहाली को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार कन्फ्यूज है। कभी बीटीईटी तो कभी एसटीईटी तो कभी बीपीएससी, सरकार को ही नहीं पता है कि कैसे बहाली करनी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दीपावली की आतिशबाजी से बिगड़ी समस्तीपुर शहर की हवा, 300 तक पहुंचा AQI; रात में पटाखों के धुएं से तेजी से बढ़ा प्रदूषण

समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

15 घंटे ago

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

2 दिन ago