Bihar

हाजीपुर सदर अस्पताल में भारी बवाल…मरीज जान बचाकर बाहर भागे:इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़, युवक की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

वैशाली के सदर अस्पताल में बुधवार की रात मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की है। सदर अस्पताल के डॉक्टर चैंबर, इमरजेंसी और परिसर में घंटों तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया है। वहीं, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज इधर-उधर अपनी जान बचाकर भागने लगे।

सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी, मरीज सभी बाहर भाग गए। बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर के पास सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक बिहारी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा करीब एक घंटे तक घायल का इलाज नहीं करने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही इमरजेंसी सेवा ठप हो गई है।

इमरजेंसी वार्ड में दवा इधर-उधर फेंक दी गई। वहीं डॉक्टर चैंबर के भी कई सामान को तोड़ दिया गया। इमरजेंसी के बाहर लगी कुर्सी इधर-उधर फेंकी गई। घटना की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझने का प्रयास किया।

मृतक युवक के दादा चकनूर के रहने वाले राम सिंह ने बताया कि उनका पोता बिहारी ट्रक चलाता था। वह कहीं बाहर जा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे धक्का मार दिया।

उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। करीब 1 घंटे तक उसका दम घुटता रहा, लेकिन कोई डॉक्टर इलाज के लिए नहीं आया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के चकनुर निवासी दिनेश राय के 22 वर्षीय पुत्र बिहारी कुमार के रूप में हुई है।

नगर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद सदर अस्पताल में उसके परजनों द्वारा तोड़फोड़ और हंगामा की सूचना मिली थी। भारी संख्या में पुलिस भेज कर मामले को शांत कराया गया है।

अभी तक युवक के परिजन ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। न ही अस्पताल प्रशासन द्वारा लिखित आवेदन मिला है। आवेदन प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल भारी संख्या में पुलिस कर्मी सदर अस्पताल में तैनात की गई है। सभी वहां से फरार हो गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

3 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

6 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

15 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

15 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

18 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

21 घंटे ago