Bihar

घंटों का सफर मिनटों में! गंगा पथ के दूसरे फेज का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, पीएमसीएच से लेकर गंगा घाट तक जाना हुआ आसान

पटना गंगा पथ का दूसरा फेस पीएमसीएच से लेकर गायघाट तक का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दिया है। गंगा पथ के दूसरे फेज का सीधा फायदा पटना शहर से पटना सिटी इलाके में हर दिन आने-जाने वाले 2 लाख लोगों को मिलेगा। इस पूरे मार्ग को तिरंगे वाली रोशनी से सजाया गया है। डिवाइडर और क्रैश बैरियर पर जेब्रा पेंटिंग की गई है, वहीं पैदल चलने वालों के लिए सड़क के दोनों किनारे सुरक्षित फुटपाथ भी बनाए गए हैं।

गायघाट के पास बना अंडरपास

गायघाट के पास एक अंडरपास भी बनाया गया है। अंडरपास का मतलब ऊपर पुल और नीचे से रोड होता है। ये अंडरपास वहां स्थितभारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के सुविधाओं के लिए बनाया गया है। ये अंडरपास आगे जाकर सीधे IWAI के जेट्टीकी ओर निकलेगा, जहां पर नाव और जहाज लगते हैं। इसके अलावा ये अंडरपास मल्टीपर्पस के लिए भी रहेगा। आम नागरिक भी यहांसे आवाजाही कर सकते हैं और उन्हें घाट जाने में भी सुविधा होगी। वहीं, गायघाट के पास एक रोड भी बनाया गया है, जो डाउन रैंप को जोड़ेगा और सीधा मेन रोड की ओर निकलेगा।

इन इलाकों के लोगों को मिलेगी जाम से निजात

जेपी गंगा पथ के दूसरे फेज के शुरू हो जाने से सबसे ज़्यादा राहत अशोक राजपथ के लोगों को होगी। इसके साथ ही इन संकरी रास्तों से होते हुए लोग पीएमसीएच तक समय पर पहुंच जाएंगे। अशोक राजपथ में महेन्द्रू, सुल्तानगंज, पत्थर की मस्जिद, चौधरी टोला, त्रिपोलिया, बालकिशुनगंज, पठान टोली, आलमगंज, नुरानीबाग, बबुआगंज के इलाके शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

11 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

11 घंटे ago