Bihar

बिहार: फर्जी दरोगा ने एक दर्जन प्रशिक्षु SI से की ठगी, असली थाना जाकर कर दी गलती

नालंदा में शनिवार को एक फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह पिछले 3 साल से राजगीर पुलिस अकादमी के पास किराए के मकान में रह रहा था। इसका पुलिस अकादमी में भी आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान कमलेश 12 से अधिक ट्रेनिंग ले रहे सब इंस्पेक्टर से मां की बीमारी और बहन की शादी का हवाला देकर पैसे ठग लिए।

मामला छविलापुर थाना क्षेत्र का है। फर्जी दरोगा अरवल जिले का रहने वाले कमलेश उर्फ दीपू है। उसके पास से पुलिस की तीन फर्जी आईडी, 5 एटीएम कार्ड और सब इंस्पेक्टर की वर्दी मिली है।

छविलापुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि फर्जी दरोगा पिछले 3 साल से राजगीर पुलिस अकादमी के पास किराए का कमरा लेकर रह रहा था। 3 साल पहले कमलेश ने सेटिंग के जरिए SI की परीक्षा दी थी, लेकिन वह क्वालिफाई नहीं कर पाया था।

इसके बाद उसे सेटर ने अकादमी के पास रहने की सलाह दी। सेटर ने उससे कहा कि बैकडोर से उसकी बहाली करवा देगा। इसके बाद उसने एकेडमी के एक गार्डेनर से दोस्ती की और उसके साथ वह अंदर आने-जाने लगा।

कुछ समय के बाद गार्डेनर को वहां से हटा दिया गया। इसके बाद कमलेश की एंट्री पुलिस एकेडमी के अंदर बंद हो गई। फिर उसने पुलिस की वर्दी सिलवाई और फर्जी ID कार्ड बनवाया। इसके बाद प्रशिक्षु दरोगा के साथ मिलकर एकेडमी जाने लगा।

वर्दी, 5 ATM और 3 ID कार्ड बरामद

छविलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को किसी काम को लेकर फर्जी दरोगा कमलेश वर्दी में थाना पहुंचा, तब उसे ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी ने थाना आने का कारण पूछा। जब उससे आई कार्ड की मांग की गई तो उसमें दीपू कुमार नाम लिखा था, जबकि वर्दी पर कमलेश लिखा था।

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह सासाराम के वेदा ओपी में तैनात है। कन्फर्मेशन के लिए वेदा ओपी प्रभारी से बातचीत की तो उन्होंने कमलेश या दीपू नाम के दरोगा की प्रतिनियुक्ति को खारिज कर दिया।

इसके बाद कमलेश को गिरफ्तार किया गया। छविलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

3 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

4 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

5 घंटे ago