Bihar

बिहार में एकबार फिर NIA की बड़ी कार्रवाई, PFI के दो एक्टिव सदस्य गिरफ्तार, मास्टर ट्रेनर की निशानदेही पर धराए

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में प्रतिबंधित पीएफआई के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई हुई है। एटीएस के सहयोग से नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी ने पीएफआई के एक्टिव सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी चकिया के ऑफिसर कॉलोनी वार्ड 21 से की गई है। जांच एजेंसी दोनों से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई गई है।

पकड़े गए पीएफआई सदस्यों में मोहम्मद कैफ और मोहम्मद शाहिद रजा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पीएफआई के मास्टर ट्रेनर उस्मान सुल्तान की निशानदेही पर एनआईए ने दोनों को गिरफ्तार किया है। उस्मान सुल्तान की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है। उससे पूछताछ में इन दोनों की गतिविधियों का खुलासा हुआ। उसके बाद जांच एजेंसियों ने मोतिहारी में कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद कैफ और शाहिद रजा दोनों बड़े शातिर हैं। पीएफआई की गतिविधियां सुचारू रूप से चलाने और पहचान छुपाने के लिए दोनों आम जनों में जुड़े रहते हैं। दोनों ने चकिया में अपना कारोबार भी कर रखा है। मोहम्मद कैफ गिट्टी बालू का कारोबार करता है। उसकी दुकान ऑफिसर्स कॉलोनी में ही है जबकि, शाहिद रजा केसरिया रोड में कपड़े की दुकान चलाता है। यह दोनों गुप्त तरीके से इलाके में पीएफआई की गतिविधियां संचालित करते हैं और नए-नए लोगों को पीएफआई से जोड़ने का काम करते हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि इन दोनों से गहनता के साथ पूछताछ की गई तो कई और नाम सामने आ सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

37 मिनट ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

1 घंटा ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

2 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

7 घंटे ago