Bihar

बिहार में ऐसा रेलवे फाटक…जहां ट्रेन से उतरकर ड्राइवर बंद करता है गुमटी: 10 मीटर की दूरी पर रुकती है रेलगाड़ी

बिहार के सीवान में एक रेलवे फाटक ऐसा है, जहां 10 मीटर पहले ट्रेन रुकती है। फाटक बंद करने के लिए वहां से गुजरने वाली ट्रेन से कर्मचारी उतरते हैं। फाटक बंद करते, फिर ट्रेन के क्रॉस करने के बाद फाटक को खोलते उसके बाद ट्रेन आगे बढ़ती है।

यह रेलवे फाटक सीवान के महाराजगंज शहर में रगडगंज में एसबीआई बैंक के पास है। दरौंदा-मशरख मुख्य रेलखंड पर यह फाटक है। बीते 5 साल से ऐसे ही इस फाटक से ट्रेन गुजर रही है। इस ट्रैक से हर दिन चार बार ट्रेन गुजरती है। हर बार ऐसे ही फाटक गिराया और उठाया जाता है।

खुला रहता है फाटक, बेधड़क क्रॉस करते हैं लोग

इस रेलवे क्रॉसिंग पर 5 सालों से ऐसे ही ट्रेन गुजर रही है। ट्रेन के फाटक के पास होने के बावजूद लोग बेधड़क रेलवे लाइन पार करते हैं, क्योंकि फाटक बंद नहीं होता। फाटक से करीब 10 मीटर पहले ही ट्रेन रुक जाती है। इंजन में बैठा एक रेलवे का कर्मचारी ट्रेन से उतरता है। फाटक को बंद करता है। फिर वो रेलवे ट्रैक पर जाकर ड्राइवर को इशारा करता है, तब ट्रेन फिर आगे बढ़ती है।

धीरे-धीरे पूरी ट्रेन रेलवे फाटक पार कर जाती है और फिर रुकती है। तब ट्रेन के पिछले डिब्बे से एक दूसरा कर्मचारी उतरता है और वह फाटक को खोलता है।

यहां रोजाना चार बार ट्रेन गुजरती है

इस क्रॉसिंग से रोजाना 4 बार ट्रेन गुजरती है और हर एक बार यही खेल होता है। महाराजगंज में ऐसा सिर्फ एक रेलवे फाटक नहीं है बल्कि ऐसे तीन रेलवे फाटक है, जहां इसी तरीके से फाटक बंद किया जाता है। केबिन मैन नहीं होने के कारण फाटक को बंद करने का ये जुगाड़ लगाया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से महाराजगंज से मशरख के लिए ट्रेन चलनी शुरू हुई है, तब से लेकर अभी तक इसी तरीके से फाटक बंद किया और खोला जाता है। लोगों ने कई बार यहां ओवरब्रिज भी बनाने की मांग की है, लेकिन ओवरब्रिज का निर्माण नहीं कराया गया। इस रेलवे फाटक पर अगर कभी ट्रेन का ब्रेक फेल हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि, गोरखसिंह कॉलेज के पास रेलवे फाटक को बंद कर अंडरपास बनाया जा चुका है।

वन ट्रेन सिस्टम में गार्ड नहीं रखने का नियम- जनसंपर्क अधिकारी

वाराणसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि महाराजगंज से मशरख के बीच जो सिस्टम है, इसमें रेलवे ट्रैक पर एक समय में एक ही एक ट्रेन जाती है। जब ट्रेन महाराजगंज से चलती है, तो मशरख पहुंचने के बाद ही दूसरी ट्रेन वहां से वापस आती है। रेलवे का यही नियम है की जहां भी वन ट्रेन सिस्टम है, वहां रेलवे फाटक पर गार्ड नहीं रखना है। गार्ड रखने से खर्चा ज्यादा आता है। वहीं सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करके चलते हैं कि रेलवे फाटक के पास कोई दुर्घटना न घटे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

3 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

9 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

9 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

10 घंटे ago