Bihar

BPSC: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में दो फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, 30 हजार रुपए में दूसरे की जगह बैठा

बीपीएससी द्वारा आयोजित अध्यापक परीक्षा में शुक्रवार को किशनगंज और जहानाबाद से दो फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। किशनगंज शहर स्थित आर. के. साहा. महिला कॉलेज केंद्र पर दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने के आरोप में एक फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अभ्यर्थी आशीष आनंद मधेपुरा जिले के महेशवा का रहने वाला है। पकड़ा गया अभ्यर्थी निरंजन कुमार के बदले परीक्षा दे रहा था।

किशनगंज डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता ने बताया कि उसे आर.के. साहा. महिला कॉलेज की केंद्राधीक्षक के द्वारा सूचना दी गई। इसके बाद डीईओ उक्त केंद्र पर पहुंचे। सूचना मिलने पर किशनगंज सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। अभ्यर्थी की पहचान के लिए डीईओ के समक्ष बायोमेट्रिक से मिलान किया गया। जिसमें मिलान नहीं कर रहा था। इसके बाद उक्त अभ्यर्थी के फर्जी होने की आशंका हुई। इसके बाद 10 से 15 बार बायोमेट्रिक पद्दति से मिलान के बाद भी मिलान नहीं हो रहा था। इसके अलावे एडमिट कार्ड में भी पकड़े गए युवक आशीष आनंद का फोटो मैच नहीं कर रहा था। इसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। किशनगंज एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि दूसरे अभ्यर्थी की जगह अध्यापक परीक्षा देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

जहानाबाद में 30 हजार रुपये लेकर एक युवक के बदले दे रहा था परीक्षा, गिरफ्तार

बीएससी की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में गौतम बुद्ध इंटर स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र से शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया युवक नालंदा जिला के नूरसराय थाना अंतर्गत बेलसर गांव का निवासी है। वह समीर राज नामक एक परीक्षार्थी के बदले पैसे लेकर प्रथम पाली की परीक्षा देते रंगे हाथ पकड़ाया। उसे नगर थाने में लाया गया है। कानूनी कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

पुलिस के अनुसार नालंदा के बेलसर गांव के ही निवासी शिक्षक अभ्यर्थी समीर राज का परीक्षा केंद्र जहानाबाद शहर के गौतम बुद्ध इंटर स्कूल में था। खबर के अनुसार चंदन कुमार नामक एक दलाल ने फर्जी परीक्षार्थी कुंदन कुमार को समीर के बदले परीक्षा देने के लिए राजी किया था। 30 हजार रुपये लेकर वह परीक्षा देने के लिए तैयार हुआ था। पहले दिन 24 अगस्त को परीक्षा के दौरान उसे किसी ने नहीं पकड़ पाया और वह अपने मकसद में कामयाब होते हुए फर्जी तौर पर परीक्षा दे दिया था। दूसरे दिन शुक्रवार को भी वह परीक्षा देने के लिए कमरे में बैठा हुआ था। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान वहां कार्यरत वीक्षक को संदेह हुआ और इसकी सूचना मजिस्ट्रेट को मिली। जब जांच की गई तो वह फर्जी पाया गया। सूचना पाकर नगर थाने के पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे और गिरफ्तार कर थाना लाया। यह भी बताया गया है कि पैसे लेकर फर्जी तौर पर परीक्षा देने के मामले में परसा बाजार में भी वह पकड़ा गया था और वर्ष 2021 में जेल भेजा गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

5 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

6 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

7 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

7 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

10 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

10 घंटे ago