Samastipur

समस्तीपुर: चाय दुकान में लीक हुआ गैस सिलेंडर, दुकानदार और उनका पोता गंभीर रूप से झुलसा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर गांव में शुक्रवार को एक चाय दुकानदार और उनका पोता गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में झुलस गया। दोनों जख्मी को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी की पहचान अकबरपुर गांव के रामवृक्ष पासवान और उनके पोता साजन पासवान (5 वर्ष) के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में रामवृक्ष पासवान ने बताया कि वह अपनी दुकान पर चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा को जला रहा था। चूल्हा में जैसे ही उसने माचिस मारी की इसी दौरान अचानक पाइप लीक होने से आग लग गई। इस घटना में रामवृक्ष के अलावा बगल में खड़ा उनका पोता साजन भी झुलस गया। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो बालू आदि से आग पर काबू पाया। बाद में लोगों ने दादा पोता को समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

बताया गया की गैस सिलेंडर में लगी पाइप लीक थी जिस कारण अचानक ही आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग दुकान के कुछ सामानों को भी अपने चपेट में ले लिया। इसी दौरान रामवृक्ष पासवान और उनका पोता झुलस गया। उधर घटना की जानकारी लोगों ने अग्निशमन टीम को दी। लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंची आग पर काबू पा लिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

5 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

15 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

21 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

21 घंटे ago