केंद्र सरकार ने सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की है। इस बीच एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह दबाव है… (INDIA गठबंधन की) दूसरी बैठक के बाद, उन्होंने (भाजपा) कीमतों में 200 रुपये की कमी की है। तेजस्वी ने आगे कहा कि जब सब कुछ फाइनल हो जाएगा, तब आप (INDIA गठबंधन की) ताकत देखेंगे। तेजस्वी यादव मंगलवार को मुंबई रवाना होने के पूर्व पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
तेजस्वी ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि पिछले साल अगस्त में ही बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी और उसके बाद ही हमने विपक्षी एकजुटता की बात की थी। तब, भाजपा ने कटाक्ष किया था। लेकिन अबतक अगस्त के महीनें में इंडिया गठबंधन की दो बैठकें हो चुकी है, अब तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है।
इस बीच मुंबई पहुंचने के साथ ही तेजस्वी ने मुंबई ट्वीट किया कि इंडिया जनता की शान है इंडिया में जनता की जान है। उन्होंने कहा कि इंडिया की लोकप्रियता और जनहित के मुद्दों से घबराकर 9 साल जनता को लूटने वाली मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर में कुछ कटौती की है। देखते जाइए, इनसे पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों के दाम भी कम करायेंगे। पूँजीपतियों को देश बेचने से भी बचायेंगे।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…