Bihar

‘बुलाने पर भी पार्टी की बैठकों में नहीं आते.. शायद पीएम मोदी ने..’, JDU की टीम से हरिवंश का पत्ता कटने पर बोले ललन सिंह

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इस बार कार्यकारिणी में 98 सदस्य हैं। नीतीश कुमार सर्वोच्च नेता तो ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सबसे चौंकाने वाली बात है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह का नाम नहीं है। इसे लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की ओर से प्रतिक्रिया आई है।

ललन सिंह ने कहा है कि जब से हमलोग महागठबंधन में शामिल हुए हैं, तब से हरिवंश पार्टी के किसी भी मीटिंग में शामिल नहीं हुए हैं। लोकसभा में बुलाई जाने वाली संसदीय दलों की मीटिंग में भी शामिल नहीं होते हैं। ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है प्रधानमंत्री ने उनको मना कर दिया हो। उन्होंने कहा कि जेडीयू में वह हैं या नहीं यह उनसे जाकर पूछिए, पर तकनीकी तौर पर जदयू से बाहर अभी नहीं जा सकते हैं।

गौरतलब है कि राज्यसभा उपसभापति एवं जेडीयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शरीक हुए थे। जेडीयू ने इस कार्यक्रम से किनारा किया था। जेडीयू के कई नेताओं ने उन पर पार्टी लाइन से अलग जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद नीतीश कुमार और हरिवंश के बीच तकरार की अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि पिछले दिनों अचानक हरिवंश पटना पहुंचे और नीतीश से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इसके बाद तकरार की अटकलों पर विराम लग गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

27 मिनट ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

35 मिनट ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

52 मिनट ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

5 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

12 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

13 घंटे ago