समस्तीपुर :- बिहार में BPSC शिक्षक भर्ती की परीक्षा 24 से 26 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान आज परीक्षा के पहले दिन अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से आए छात्रों से होटल मालिक, लॉज वाले, और ऑटो वाले मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मानो होटलवालों की लॉटरी लग गई हो। छात्रों का कहना है कि 300 रूपए के किराए वाला रूम 1200 रूपए में दिया जा रहा है। वहीं खाली कमरे होने के बावजूद छात्रों को कमरे नहीं दिए जा रहे है।
समस्तीपुर से पटना गये एक छात्र ने बताया कि लॉज के कमरे में नीचे बेड बिछाना का भी एक हजार रूपए वसूला जा रहा है। एक हॉल में 20 बेड का 20 हजार रूपए लिए जा रहे है। सही रेट बताने को कोई तैयार नहीं है। छात्रों का कहना है कि लॉज मालिक और होटल वाले रेट खुलने की बात कह रहे हैं। जैसे मानो कोई शेयर बाजार हो। कमरो और बेड की बोली लगाई जा रही है।
एक अन्य छात्र ने बताया कि छात्रों का बहुत दूर-दूर सेंटर डाला गया है। ऑटो वाले भी मनमाना किराया ले रहे हैं। 6 किमी का 50 रूपए लिया जा रहा है। और कोई कुछ कहने वाला नहीं है। छात्रों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। हम लोग खुद हजार रूपए लेकर घर से परीक्षा देने आए हैं। ऐसे में इतना महंगा किराया कहां से देंगे। ऐसे में प्रशासन को इस पर एक्शन ले चाहिए। यही नहीं कई परीक्षा केंद्रों पर बदइंतजामी देखने को मिली, जहां छात्रों को दुकानों में अपना सामान जमा करना पड़ा, जिसके लिए दुकानदार मुंहमांगा पैसा वसूल रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सामान रखने की जगह न होने के चलते छात्रों को पैसे देकर दुकानों पर सामान जमा करना पड़ रहा है।
आपको बता दें तीन दिन तक चलने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बिहार के लगभग सभी जिलों का हाल एक जैसा है। रेलवे स्टेशन से बस स्टेशन तक खचाखच भरे हैं। जिसे जहां जगह मिल रही है, वहीं ठिकाना बना ले रहा है। रेलवे स्टेशनों पर तो पैर रखने की भी जगह नहीं है। बसों और ट्रेनों में भर-भर कर छात्रा परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। राजधानी पटना में तो मेले जैसी स्थिति बन गई है।
आपको बता दें, एक 1.75 लाख शिक्षक भर्ती के लिए 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। जिसके लिए राज्य में 850 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह की पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा साढ़े 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर जांच भी सख्ती से हो रही है। मेटल डिटेक्टर के अलावा डिजिटल तरीके से भी चेकिंग हो रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…