Bihar

वाह बिहार पुलिस! बाइक सवार को सीट बेल्ट नहीं लगाने पर ठोका 8 हजार रुपये का जुर्माना, चालान की कॉपी वायरल

बिहार का परिवहण विभाग अपने कारनामों को चलते अक्सर सूर्खियों में रहता है. एक बार फिर अपनी लापरवाही से परिवहन विभाग चर्चा में है और इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. जो भी इस वीडियो को देख रखा है सभी के ठहाके छूट रहे हैं. अधिकारी की इस गलती के चलते विभाग की फजीहत भी हो रही है.

दरअसल, पूरा मामला छपरा से जुड़ा हुआ है. यहीं से परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बाइक चालक को एमवीआई ने कार के सीट बेल्ट का चालान काट दिया. अब सोशल मीडिया में यह चालान तेजी से वायरल होने लगा. इसके बारे में पूछने पर मोटरयान निरीक्षक संजय कुमार अश्क ने बताया कि चालान पर गाड़ी का नंबर सही है, जो बाइक का है और चालान की राशि भी सही है.



मोटरयान निरीक्षक ने बाइक के बदले काट दिया कार का चालान

दरअसल, मोटरयान निरीक्षक संजय कुमार अश्क वाहन जांच कर रहे थे. इस दौरान जांच के क्रम सीवान निवासी रितेश कुमार सिंह को बिना हेलमेट और बिना कागजात को पकड़ा और उनका चालान किया. रितेश चालान की कॉपी लेकर जब घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उन्हें सीट बेल्ट नहीं लगाने का चालान काटा गया है जिस वक्त चालान काट रहे थे तो मोटरयान निरीक्षक ने धारा 194डी की जगह 194बी के तहत 8 हजार का चालान काट दिया. रितेश चालान की कॉपी लेकर जब घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उन्हें सीट बेल्ट नहीं लगाने का चालान काटा गया है जबकि वह बाइक की सवारी कर रहे थे. अपने इस समस्या को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया.

चालान को ठीक करने का किया जा रहा है दावा

रितेश ने जैसे ही इस समस्या को सोशल मीडिया पर शेयर किया कि वह वायरल होने लगा. मोटरयान निरीक्षक संजय कुमार अश्क द्वारा चालान को ठीक करने का दावा किया जा रहा है. इस बारे में मोटरयान निरीक्षक ने कहा कि चालान में कोई गड़बड़ी नहीं है. एक जगह डी की जगह बी सेलेक्ट कर लिया गया है. जिसके कारण चालान पर ऐसा दिख रहा है. लेकिन जुर्माना देने वाले को कोई दिक्कत नहीं होगी. उनसे वहीं जुर्माना लिया जाएगा जिसका उन्होंने उल्लंघन किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

1 घंटा ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

12 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

12 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

13 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

14 घंटे ago