बिहार में नवादा के गोविंदपुर बिजली ऑफिस में आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। लचर बिजली व्यवस्था के कारण जमकर बवाल काटा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली 6 से 7 घंटे दी जा रही है। लगातार बिजली सुधार को लेकर कहा जा रहा था, लेकिन हालत अभी भी वही है।
आक्रोशितों ने रोड पर टायर जलाकर आगजनी की गई। बिजली ऑफिस में तोड़फोड़ की गई है। बताया गया कि स्थानीय किसानों को काफी परेशानी हो रही है। एक तरफ बारिश नहीं होने के कारण नदी पूरा सूखा है। खेतों में पानी नहीं है और बिजली नहीं रहने के कारण भी सही से सिंचाई नहीं हो पा रही है।
बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करने पर लाइन के लिए लगातार रिक्वेस्ट की जाती लेकिन बेहतर लाइन नहीं मिलने के कारण लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला।
आक्रोशित लोगों द्वारा सड़कों पर टायर जलाकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की जा रही है। गोविंदपुर के थाना प्रभारी श्याम पांडे ने कहा कि आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी की है। लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है।
समस्तीपुर : वैशाली के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के वसही में 21 नवंबर को पीएम नरेंद्र…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित भोला टॉकीज गुमटी के पास एक…
Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…
बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…